अंंकित पाण्डेय
ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) के फायदे और नुकसान के बारे में जानने से पहले हम उसके बारे में थोडा संक्षिप्त में जान लेते हैं। ड्रैगन फ्रूट मुख्यतः वियतनाम, इजरायल, थाइलैंड और श्रीलंका में लोकप्रिय हैं। ड्रैगन फ्रूट्स एक विदेशी फल है जो भारत में नही उगाया जाता, यह न केवल किसानों की आमदनी को काफी हद तक बढ़ा देती है, बल्कि इसके साथ ही साथ इसमें कई पोषक गुण भी पाए जाते है। ड्रैगन फ्रूट्स आकर्षक तथा रंग बिरंगे और इसके गुणों के कारण इस फल की बाजार में काफी मांग हैं। भारत में इसकी खेती, मांग तथा कम लागत से लाभ के कारण ही प्रचलित हुई है।
गुजरात सरकार ने ड्रैगन फ्रूट्स का नाम बदल कर कमलम (Kamalam) कर दिया है। कई शहरी कन्ज्युमर, जो मधुमेह(diabetes), कार्डियो-वैस्कुलर और अन्य तनाव संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, और अगर वो प्राकृतिक उपचार को प्राथमिकता देते हैं, तो आपको बता दे ड्रैगन फ्रूट उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी है।
ड्रैगन फ्रूट के फायदे ( Dragon Fruit Benefits)
ड्रैगन फ्रूट त्वचा के लिए फायदेमंद ( Benefits of Dragon Fruit for Skin )- जिन भी लोगों को त्वचा से संबंधित समस्याओं है, उनके लिए यह बहुत अधिक फायदेमंद होता है | क्योंकि आपको बता दे इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है | जो त्वचा को बूढा होने से बचाता है, इसके साथ ही साथ ड्रैगन फ्रूट में विटामिन-बी3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है | जो कि ड्राई स्किन को नमी प्रदान कर उसे चमकदार बनाने में सहायता करता है, तथा उसके अलावा ड्रैगन फ्रूट में मौजूद फैटी एसिड त्वचा से सम्बंधित समस्याओं में आराम प्रदान करने में मदद करता है |
घरेलु उपाय जो आपके त्वचा को निखारा देगा , तो उसके लिए आपको आप ड्रैगन फ्रूट में शहद मिलकर पेस्ट बना लेना है। पेस्ट बनाने के बाद आप इसे प्रतिदिन नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। जिससे की आपकी त्वचा पर से फाइन लाइन हट जाती हैं, और आपकी त्वचा फिर से जवान लगने लगती
ड्रैगन फ्रूट वजन घटाने में फायदेमंद ( Benefits of Dragon Fruit for Weight Loss )- जिनका वज़न बहुत अधिक बढ़ जाता है और जो वजन कम करने के लिए बहुत डाइट फॉलो करते हैं लेकिन फिर भी कुछ भी लाभ नहीं होता तो ड्रैगन फ्रूट्स उन लोगों के लिए कुछ हद तक मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि ड्रैगन फ्रूट में कैलोरी की बहुत कम मात्रा पाई जाती है और पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है जो आपके पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाने में बहुत सहायता करता है।
तनाव में फायदेमंद (Benefits of Dragon Fruit for Tension)- आधुनिक दुनिया में लोग बहुत अधिक काम करने की वजह से या दूसरे कारणों से तनाव में आ जाते हैं जिसका सीधा प्रभाव उनके हेल्थ पर दिखाई दे रता है जिससे की नए- नए रोग देखे जा रहे, जैसे सिर दर्द, जो की अब बहुत ही आम समस्या हो गयी हैं। इस तरह की समस्यों के लिए भी ड्रैगन फ्रूट लाभदायक साबित होता हैं क्योंकि ड्रैगन फ्रूट आप के ह्रदय और रक्तवाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है, यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है।
फाइबर का अच्छा स्रोत है ड्रैगन फ्रूट ( Dragon fruit Good Source of Fiber )- यह फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, जो पाचन को कंट्रोल करने, कब्ज को रोकने में मदद कर करता है।
आयरन लेवल बढ़ाएं (Dragon Fruit Increases Iron Levels)- आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी तत्व है, ये हमारे शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने और आपको ऊर्जा देने के लिए महत्वपूर्ण है। ड्रैगन फ्रूट में आयरन तथा विटामिन सी पाए जाते है।
ड्रैगन फ्रूट्स कब्ज दूर करने में करता है मदत ( Dragon Fruit Increases Iron Levels)- ड्रैगन फ्रूट में पानी की मात्रा अधिक होती है। जो कि व्यक्ति को हाइड्रेटेड रखता है, और कब्ज रोकता है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म सिस्टम को बढ़ाने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।
ड्रैगन फ्रूट्स ब्रेन को रखता है फिट (Dragon Fruit Keeps the Brain Fit )- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शारीरिक और मानसिक दोनों को नुकसान पहुंचाता है। जिसके कारण ब्रेन में डिसफंक्शन जैसे अल्जाइमर रोग, पार्किन्सन रोग व मिर्गी आदि जैसे रोग हो सकते हैं। इस तरह के रोगों से आराम पाने में ड्रैगन फ्रूट लाभदायक साबित हो सकता है।
ड्रैगन फ्रूट्स भूख बढ़ाने में करता है मदत ( To Increase Appetite )- आज कल ये समस्या बहुत ही आम है, जिन लोगों को भूख कम लगती है, उन्हें रोज ड्रैगन फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। ड्रैगन फ्रूट में विटामिन B12 मौजूद होता है | जैसा की लेख में पहले ही बताया जा चुका है, कि ड्रैगन फ्रूट में पाए जाने वाले फाइबर और विटामिन पेट संबंधी विकारों जैसे- पाचन क्रिया जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर सिद्ध होते हैं। वहीं इसमें पाया जाने वाला विटामिन-बी2 शरीर में मल्टीविटामिन की तरह काम करता है,जो हमारे भूख के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
प्रीबायोटिक्स युक्त होता है ड्रैगन फ्रूट्स (Dragon Fruit Contains Prebiotics )- ड्रैगन फ्रूट्स में प्रीबायोटिक्स होते हैं | अगर आपके शरीर में अधिक प्रोबायोटिक्स है, तो इससे इंटेस्टाइन में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का बैलेंस बना रहता है। ड्रैगन फ्रूट्स से खाना डाइजेस्ट होने में भी मदद मिलती है।
ड्रैगन फ्रूट के अन्य फायदे
- बालों के लिए फायदे मंद है ड्रैगन फ्रूट्स ( Dragon Fruit is Beneficial for Hair )
- जन्मजात ग्लूकोमा में सहायक (Dragon Fruit Helpful in Congenital Glaucoma )
- शारीरिक कोशिकाओं की मरम्मत में ड्रैगन फल खाने के फायदे ( Benefits of Eating Dragon Fruit in Repairing Body Cells )
- गठिया में ड्रैगन फ्रूट है मददगार ( Dragon Fruit is Helpful in Arthritis )
- गर्भावस्था में लाभदायक होता है ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit Beneficial in Pregnancy )
- अस्थमा में ड्रैगन फल के फायदे ( Benefits of Dragon Fruit in Asthma )
- हड्डियों और दांत के लिए लाभदायक ( Beneficial for Bones and Teeth )
- डेंगू में लाभकारी ( Beneficial in Dengue )
- इम्यूनिटी के लिए ड्रैगन फल के फायदे (Benefits of Dragon Fruit for Immunity )
- ड्रैगन फ्रूट्स कोलेस्ट्रॉल करे नियंत्रित ( Dragon Fruit Controls Cholesterol )
- कैंसर में ड्रैगन फ्रूट के फायेदे ( Benefits of Dragon Fruit in Cancer )
- ड्रैगन फ्रूट्स खून की कमी दूर करे (Dragon Fruit Removes Anemia )
- दिल के लिए फायदेमंद ( Dragon Fruit Beneficial for the Heart )
- रक्त शक्ति को बढ़ाने में मददगार ( Dragon Fruit Helpful in Increasing Blood Power )
- ड्रैगन फ्रूट्स पाचन तंत्र में करता है सुधार (Dragon Fruits Improves Digestive System)
ड्रैगन फ्रूट के नुकसान (Disadvantages of Dragon Fruit)
वैसे तो अधिकतर यही देखा गया है कि ड्रैगन फ्रूट खाने से हमारे शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं जैसा की ड्रैगन फ्रूट के फायदे ( Dragon Fruit Benefits in Hindi ) के बारे में हमने ऊपर पढ़ा लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है।
आइये कुछ बिंदुओं के माध्यम से ड्रैगन फ्रूट के नुकसान बताते हैं –
- ड्रैगन फ्रूट में अधिक मात्रा में शुगर पाई जाती है इसीलिए डायबिटीज वाले रोगियों को इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
- ड्रैगन फ्रूट के अधिक सेवन से मोटापा भी बढ़ सकता है।





