नारियल मलाई… फल एक फायदे अनेक… पोषण के साथ-साथ परिधान भी

0
324

 

भावना त्रिपाठी

हार्ट हो या स्किन, नारियल मलाई स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है। तभी तो दक्षिण भारत से चलकर नारियल पानी अब उत्तर भारत के महानगरों, छोटे—छोटे कस्बों तक जगह बना चुका है। चलिए पानी तो पानी अब नारियल मलाई  भी कम फायदेमंद थोड़े न है। चौकिये नहीं, अब इसी मलाई से आपके लिए फैशन प्रोडक्टस भी बनाए जा रहे है। यह सुनकर आप भले ही सहसा भरोसा न करें लेकिन केरल के एक शोधार्थी ने यह करिश्मा कर दिखाया है।

हो सकता है चमड़े का विकल्प
जुजाना गोंबोसोवा ने नारियल  मलाई से एक ऐसा फाइबर बनाया है जो जानवरों के चमड़े की जगह ले सकता है। अगर दूसरे शब्दों में कहे तो यह फाइबर लेदर प्रोडक्टस को रिप्लेस कर सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो इस अनोखे रिसर्च का श्रेय केरल की फैशन डिजाइनर जुजाना गोंबोसोवा को जाता है। जुजाना ने ही मलाई से फाइबर बनाने का अनोखा काम किया है।

सेल्युलोज से फाइबर फिर कपड़ा
गोंबोसोवा केरल में रहती हैं और पिछले पांच सालों नारियल प्रोसेसिंग यूनिट का काम करती हैं। उन्होंने अपना स्टार्टअप मलाई बायोमटीरियल्स डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड शुरू किया है।दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों से बेकार नारियल पानी इकट्ठा करके इस पानी से सेल्युलोज बनाया जाता है इसके बाद सेल्युलोज से फाइबर बनाया जाता है। जुजाना की मानें तो हर दिन 150-170 किलो सेल्युलोज बनाया जाता है जिसके लिए 4,000 लीटर नारियल पानी इस्तेमाल किया जाता है। नारियल पानी से बनी मलाई अलग-अलग रंगों में होती है इसे नेचुरल डाई से तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़ें…

सूखाग्रस्त बुंदेलखण्ड में जैविक खेती की नई राह, पहले किसानों को करना पड़ता था विस्थापन

आजकल नेचुरल प्रोडक्टस की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में चमड़े की जगह नारियल मलाई के प्रोडक्टस इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसी सोच के साथ जुजाना ने इस स्टार्टअप को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

कई वर्षों तक टिकेंगे उत्पाद 
मलाई के प्रोडक्ट्स की सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप इसका निपटान करना चाहते हैं, तो इस उत्पाद को आप अपने कंपोस्टेबल कचरे के साथ रख सकते हैं। यह स्वाभाविक रूप से बायोडिग्रेड हो जाएगा।

मिल चुके हैं कई पुरस्कार
लंदन डिजाइन वीक और प्राग डिजाइन वीक जैसे प्लेटफार्मों पर प्रदर्शन ने मलाई को बहुत एक्सपोजर दिया है।  इतनी ही नहीं कंपनी को एले डेकोर डिज़ाइन अवॉर्ड, ग्रैंड चेक डिज़ाइन और सर्कुलर डिज़ाइन चैलेंज जैसे कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।  नारियल मलाई से अब भारत में रीति, यूके स्थित एथिकल लिविंग और जर्मनी में लकी नेली जैसे ब्रांड्स भी प्लैदर खरीद रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here