नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 20 नवंबर से दिल्ली के तापमान में और भी गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है। इतना ही नहीं दिल्ली की आबोहवा दिन प्रति दिन बिगड़ती ही जा रही है। वहीं यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में सुबह के वक्त कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और तेज हवा चल रही है। जिसका असर अन्य राज्यों में देखने को मिल रहा है। साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल
सोमवार की सुबह दिल्ली-NCR में तेज हवा चल रही है साथ ही घना कोहरा भी छाया हुआ है वहीं बात करें तापमान की तो आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर पिछले कई दिनों से बढ़ा हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक आज भी कई जगहों पर एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया है हालांकि अभी इसमें कमी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
ये भी पढ़े…
गैस चैंबर बने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू , जानिए किन कार्यों पर लगा प्रतिबंध
जम्मू-कश्मीर में जारी है बर्फबारी
जम्मू कश्मीर में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में दो डिग्री से आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है। धुंध के कारण सूरज भी नहीं दिख रहा है अगले कुछ दिनों में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं के तेज होने के आसार भी हैं जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है इसके साथ ही हिमाचल के भी कई इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय दिल्लीद–NCR हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में घने से लेकर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान था और घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रही है। आईएमडी ने पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में भी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इन राज्यों में रबी सीजन के फसलों की खेती कर रहे किसानों के लिए ये अनुकूल मौसम है।
दक्षिण में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा लक्षद्वीप में आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं कर्नाटक के भी कई शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
