गैस चैंबर बने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू , जानिए किन कार्यों पर लगा प्रतिबंध

0
168

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा से एक बार फिर पाबंदियों वाला दौर शुरू हो गया है। आज से दिल्ली में ग्रैप-3 लागू हो गया जब एक्यूआई 401 से 450 के बीच होता है ग्रैप-3 लागू हो जाता है। आज सुबह 7 बजे AQI का औसत स्तर 409 दर्ज किया गया। ग्रैप-3 लागू होने के बाद दिल्ली में कई पाबंदियां लग गई हैं दिल्ली एनसीआर में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस फोर डीजल गाड़ियां नहीं चल पाएंगी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं कर सकते क्योंकि इससे हवा में धूल कण फैलता है। बोरिंग, ड्रीलिंग, तोड़फोड़ जैसे कार्यों पर रोक लग गई है। 5वीं तक के ऑफलाइन क्लास को बंद कर दिया गया है और ये अगले आदेश तक ऑनलाइन ही चलेगा।

वर्षा वर्मा

नए आदेश के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी प्राथमिक स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। सभी प्राथमिक कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जाएगा। साल 2017 से पहले खरीदे गए वाहन जो बीएस-3 या उससे कम स्टैंडर्ड के हैं। उनके उपयोग पर बैन लगा दिया गया है। ग्रैप 3 लागू होने के कारण अब निर्माण और डिमोलेशन पर भी रोक लग गई है। साथ ही सभी गैर-जरूरी खनन गतिविधियां पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इसी के साथ दिल्ली में बीएस 3 पेट्रोल, बीएस 4 डीजल चार पहिया गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है। ई-बसों और सीएनजी को छोड़कर सभी तरह की अतर-राज्यीय बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक है।

ये भी पढ़े…

दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण की मार, नहीं दिख रहा आसमान, AQI 600 के पार…

इन कार्यों पर लगा प्रतिबंध
दिल्ली में ग्रैप 3 लागू होने के कारण अब पेंटिंग, पोलिसींग, ईंट भट्टा, स्टोन क्रेशर के काम पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही अब दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर हर दिन पानी का छिड़काव किया जाएगा। ग्रैप 3 के लागू होने के बाद दिल्ली-NCR के राज्यों से सभी अंतरराज्यीय बसों, इलेक्ट्रिक और CNG गाड़ियों, बीएस-6 डीजल बसों को छोड़कर अन्य वाहनों का दिल्ली में प्रवेश करने पर बैन लगा दिया गया है। प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली में इसका कहर जारी है। कई इलाकों में गंभीर श्रेणी में एक्यूआई पहुंच गया है। कई जगहों पर AQI 400 के पार हो गया है। दिल्ली के जहांगीरपुरी, वाजीरपुर में सबसे ज्यादा प्रदूषण की मार देखी जा रही है। इन इलाकों में 458 AQI पहुंच गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। दिल्ली के रोहिणी में एक्यूआई 452 के पार पहुंच गया है जिसके बाद प्रशासन ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पंजाबी बाग इलाके का भी प्रदूषण से हाल बेहाल है जहां AQI 443 है वहीं आनंद विहार में AQI 441 के पार चला गया जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

देर से लागू हुआ ग्रैप 3
इस साल ग्रैप 3 को 2023 की तुलना में बहुत बाद में लागू किया गया है। जब इसे पिछले साल 2 नवंबर को लागू किया गया था। पूरे एनसीआर में यह योजना काम करेगी और पहले से लागू चरण-I और चरण-II के उपायों को भी अपनाया जाएगा। ग्रैप 3 के तहत 11-सूत्रीय कार्य योजना में सड़कों की सफाई में तेजी, उच्च यातायात वाले क्षेत्रों में धूल को दबाने वाले पदार्थों के साथ पानी का छिड़काव तेज करना और ऑफ-पीक यात्रा को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग मूल्य निर्धारण के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बढ़ाना शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here