घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली—NCR, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0
125

वर्षा वर्मा

 

Weather: देश के आधे से ज्यादा हिस्सा भीषण ठंड की चपेट में है। हिमाचल और कश्मीर में लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में पारा लुढ़का हुआ है। बात अगर दिल्ली की करें तो शनिवार तड़के सुबह से ही पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जबकि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं।

 

दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में घना कोहरा छाये रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जो 3 जनवरी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। हालांकि, कोहरे का कहर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है। जनवरी में भयंकर शीतलहर चलने का अनुमान है। साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश भी हो सकती है।

 

कश्मीर में हल्की बारिश के आसार
उधर, पहाड़ों में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 4 और 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि आज जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि 4-6 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना भी है। जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बर्फबारी होगी।

 

ये भी पढ़े…

दिल्ली में पीएम मोदी का गरीबों को शानदार तोहफा… लग्जरी फ्लैट्स, हाई-फाई फैसिलिटी

 

 

हिमाचल मे फिर होगी बर्फबारी
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का एक और दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में महत्वपूर्ण बदलाव की भविष्यवाणी करते हुए अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट के साथ ताजा बारिश से राज्यभर में सर्दी बढ़ने के आसार हैंं। शिमला, कुफरी और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी होने की संभावना है।

 

 

पंजाब-हरियाणा के मौसम का हाल
पंजाब के तरनतारन, गुरदासपुर, जालंधर, अमृतसर में भी अत्यधिक ठंड की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कमोबेश यही हाल हरियाणा के तमाम शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों का है। जहां सर्दी के कहर से लोग परेशान हैं। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश भी दस्तक दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here