पहाड़ों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल

0
207

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली:  पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम को चल रही तेज हवाओं से कंपकपी बढ़ी हुई है। वहीं, रात और सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है। हालांकि आज, 6 जनवरी, 2025 को दिल्ली में कोहरे से राहत देखने को मिल रही है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

 

दिल्ली में आज हल्की बारिश
दो दिन घने कोहरे के बाद राजधानी दिल्ली को आज यानी सोमवार को घने कोहरे से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। वहीं, कल से एक बार फिर कोहरे का दौर शुरू हो जाएगा। आज तापमान में भी कुछ कमी देखने को मिल रही है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू शामिल है। इसके अलावा मंडी, शिमला, सोलन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और कैमूर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी है।

ये भी पढ़े…

घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली—NCR, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
कश्मीर में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऊंचाई वाले कई इलाकों में कल से ही बर्फबारी हो रहीं है। कल बडगाम में बर्फबारी हुई कुलगाम में, बांदीपोरा में और गुलमर्ग के इलाके सफेद चादर से ढक गए और आज भी बर्फबारी के आसार है। कश्मीर के अलावा उत्तराखंड का हाल भी कुछ भी कुछ ऐसा ही है। औली में इन दि​नों पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।

 

यूपी में शीतलहर का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शीतलहर का अलर्ट है। यहां के तापमान ने बड़ी गिरावट नजर आ रही है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल यानी मंगलवार से यहां सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, टोंक, अजमेर और भीलवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, नागौर, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here