
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव एकदम नजदीक है। चुनाव से पहले विधानसभा के अंतिम सत्र की तारीख घोषित कर दी गई है। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 25 जुलाई तक चलेगा। सदन के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम बजट पेश किया जाएगा।विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह ने सत्र का आह्वान पत्र जारी किया। साथ ही, विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय की ओर से सत्र का विस्तृत कार्यक्रम भी प्रकाशित किया गया है।
विधानसभा के अंतिम सत्र के पहले दिन आएगा बजट
विधानसभा और विधान परिषद में 21 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद 22 और 23 जुलाई को विधानसभा में राजकीय विधेयकों के साथ अन्य सरकारी कार्य संपन्न होंगे। 24 जुलाई को अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा होगी, जिसके साथ सरकार की ओर से जवाब और संबंधित विनियोग विधेयक भी पेश किया जाएगा. 25 जुलाई को गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़े…
बिहार में 7279 शिक्षकों की बहाली का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और अहम तारीखें
अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है
बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी चुनाव अक्टूबर या नवंबर में कराए जा सकते हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। अब देखना दिलचस्प होगा की नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनते है या इस बार बिहार बदलाव करता है।

