पैसेंजर ट्रेनों में किराया संशोधन, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

0
433
वर्षा वर्मा

 

 

Train Fare: भारतीय रेल ने पैसेंजर ट्रेन का किराया बढ़ा दिया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी। साधारण सेकंड क्लास के किराये में 500 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है जबकि 500 किमी के बाद प्रति किमी आधा पैसा की वृद्धि की गई है। वहीं मेल एक्सप्रेस (नॉन एसी) के किराये में 01 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। एसी क्लास के किराये में 02 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है। हालांकि शहरों के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों के किराये में कोई बदलाव नहीं है। यहां तक कि मंथली सीजन टिकट के किराये में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

 

 

 

ट्रेनों के किराये में कई साल बाद बढ़ोतरी हुई है और यह मामूली है। इस महीने के शुरू में भारतीय रेलवे ने एक बड़ा ऐलान किया था जो ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए था। इसमें कहा गया है कि 01 जुलाई से आधार वेरिफिकेशन से ही तत्काल टिकटों की बुकिंग होगी। 10 जून, 2025 को जारी एक निर्देश के माध्यम से रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन को बताया है कि इस नए नियम का उद्देश्य “यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल योजना का लाभ आम उपयोगकर्ताओं को मिले।

 

 

ये भी पढ़े…

चुनाव से पहले अंतिम विधानसभा सत्र की तारीख घोषित: तय अवधि तक चलेगा सदन

 

 

रेलवे के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि “01-07-2025 से, तत्काल योजना के तहत टिकट केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ताओं द्वारा आईआरसीटीसी की वेबसाइट/इसके ऐप के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे।” मंत्रालय ने यह भी घोषणा की है कि 15 जुलाई, 2025 से यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करते समय आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण का एक अतिरिक्त चरण पूरा करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here