
Bihar Sarkari Naukri: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7279 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 2 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
किन पदों पर होगी नियुक्ति?
इस विशेष शिक्षक भर्ती अभियान के तहत दो स्तरों पर शिक्षकों की बहाली होगी:
- प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): 5534 पद
- उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): 1745 पद
इन सभी पदों पर चयन राज्य सरकार द्वारा तय मानकों और प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। विस्तृत जानकारी और पात्रता शर्तें BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क
- जनरल/EWS/ओबीसी वर्ग: ₹750
- SC/ST/महिला/दिव्यांग (40%+): ₹200
- जिनके पास आधार नहीं है: ₹200 अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क
ये भी पढ़े…
बिहार में पेंशनधारियों को बड़ी सौगात, सीएम नीतीश ने किया डबल से ज्यादा पेंशन का ऐलान
आवेदन कैसे करें?
- bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- “Special School Teacher Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
- खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें
- श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर लें और प्रिंट निकालें।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू: 2 जुलाई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025


