गर्मियों में इन सब्जियों की खेती करें, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

0
156

पूजा

 

Summer Farming: गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है। इसी के साथ रबी सीजन के फसलों की कटाई चल रही है। साथ ही फसलों की कटाई के बाद अब खेत खाली हो गए हैं। ऐसे में किसान अब जायद फसलों की तैयारी कर रहे हैं। गर्मियों में आम तौर पर वहीं किसान खेती कर पाते हैं जिनके पास सिंचाई की सुविधा होती है। गर्मियों में सरसों, गेहूं और दलहनी फसलों की कटाई के बाद खेत खाली हो जाता है। इसके बाद किसान गरमा सब्जियों की खेती करते हैं। इनमें तरबूज, ककड़ी, मूली, खरबूज, खीरा, धनिया और लौकी जैसी सब्जियां शामिल हैं।

 

दरअसल, यह ऐसी खेती हैं जो बेहद कम समय में तैयार हो जाती है। और इसे बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा लेता है। तो हम आपको कुछ ऐसे ही सब्जियों के बारे में बताएंगे जिनकी खेती करके किसान कम समय में अच्छी उपज हासिल कर सकता है। साथ ही गर्मियों में इनकी मांग भी अधिक रहती है इसलिए बाजार में जल्दी आने से किसानों को इसके अच्छे दाम भी मी मिल जाते हैं। गर्मियों के लिए इनकी खेती इसलिए भी फायदेमंद होती है। क्योंकि कम सिंचाई में भी यह बेहतर उपज देती है।

गर्मियों में तरबूज की काफी होती है मांग
तरबूज का सेवन गर्मियों में सबसे अधिक किया जाता है। इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है इसलिए गर्मियों में इसकी मांग भी खूब होती है। इसकी खेती में किसानों को काफी मुनाफा होता है। पर इसकी खेती में किसानों को पूंजी भी लगानी पड़ती है। साथ ही बेहतर सिंचाई की व्यवस्था भी करनी पड़ती है। इसकी फसल तैयार होने में 80 से 90 दिनों का समय लगता है।

खरबूजा कम सिंचाई में होता है तैयार
खरबूजा की खेती साल में एक ही बार गर्मी के सीजन में होती है। सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही इसे उगाया जाता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और इसे खाने से स्वास्थ्य लाभ भी होता है। खरबूजा की खेती रेलीती जमीन पर होती है। इसके अलावा इसकी पैदावार अधिक होती है। खास बात यह है कि इसकी खेती में सिंचाई की आवश्यकता कम पड़ती है। इसलिए इसकी खेती में किसान कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

 

ये भी पढ़े…

 

अब घर पर मिलेगा फ्री ताजा पुदीना, जानिए इसे उगाने का सही तरीका

मूली जल्दी तैयार होती है
मूली की खेती किसी भी फसल सीजन में की जा सकती है। पर गर्मियों में इसकी अधिक मांग होती है, क्योंकि इसे सलाद के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसके पत्तियों को साग के तौर पर खाया जाता है। इसके खेती करने का फायदा यह है कि यह बेहद कम समय में तैयार हो जाती है। बाजार में अब इसकी ऐसी उन्नत किस्में भी आ गई है जो 40-50 दिन में खाने लायक तैयार हो जाती है।

धनिया की खेती
धनिया की मांग तो वैसे सालों भर रहती है पर गर्मियों में इसकी मांग अधिक हो जाती है। धनिया की खेती किसानों के लिए फायदेमंद इसलिए होती है, क्योंकि यह मात्र 35 से 40 दिनों में तैयार हो जाती है। इसके अलावा इसकी खेती में कीट और रोगों का प्रकोप नहीं होता है। गर्मियों के लिए इसकी खेती इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसकी खेती में कम सिंचाई करनी होती है। इसके अलावा कम लागत और कम समय में इसकी खेती होने के कारण किसानों को इसमें अच्छा मुनाफा होता है।

खीरा की खेती में ज्यादा मुनाफा
गर्मियों के मौसम में खीरे की बाजार में बहुत मांग होती है। और इसके अच्छे दाम भी मिलते हैं। खीरा एक ऐसी फसल है, जो बहुत जल्दी तैयार हो जाती है। बाजार में इसकी ऐसी उन्नत किस्में हैं जो लगभग 50 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है। कम समय में यह अच्छी पैदावार देती है। इसके अलावा इसकी खेती में लागत कम लगती है पर मुनाफा अधिक होता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here