अब घर पर मिलेगा फ्री ताजा पुदीना, जानिए इसे उगाने का सही तरीका

0
171
पूजा

 

Gardening Tips: गर्मियों का मौसम आ गया है। और इस सीजन में पुदीने की मांग बढ़ जाती है। पुदीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पुदीने का इस्तेमाल कई तरीके से लोग करते हैं। इसलिए बाजार में पुदीना महंगा भी हो जाता है। इसके अलावा ज्यादा गर्मी पड़ने पर बाजार में मिलने वाला पुदीना काला पड़ जाता है या सूख जाता है। ऐसे में आप घर पर ही पुदीना बड़ी आसानी से लगा सकते है। आइए जानते हैं।

 

पुदीना कैसे लगाएं
1. पुदीना लगाने के लिए 6 इंच गहराई वाले गमले का इस्तेमाल करें। चौड़ाई आप अपने अनुसार भी ले सकते हैं।
2. गमले में खूब सारे छेंद करने हैं। ताकि गमले में पानी बिल्कुल ना रुके।
3. पुदीना लगाने के लिए ऐसी मिट्टी तैयार करनी है जिसमें पानी की निकासी बढ़िया से हो।
4. पेपर मिट्टी को रोकने में मदद करेगा। मिट्टी के मिश्रण को तैयार करने के लिए मिट्टी में खाद, रेत, कोकोपीट और दो मुट्ठी नीम खली मिलाएं। फंगस आदि की समस्या नहीं आएगी।
5. गमले में छेंद करने के बाद एक अखबार को मोड़कर बिछा दीजिए। जिससे छेड़ो से पानी तो चला जाए, लेकिन मिट्टी ना बहने पाएं।

 

ये भी पढ़े…

 

गर्मी में करें इस फसल की खेती, कम लागत में होगा लाखों का मुनाफा

6. पुदीना का पौधा नर्सरी से लाकर लगा सकते हैं। नर्सरी से अगर पौधा ला रहे हैं तो उसमें मिट्टी पहले से लगी होगी। लेकिन सबसे नीचे के भाग से आपको थोड़ी-थोड़ी मिट्टी को खुरेंच देना है। ताकि जब नए गमलें में पौधा लगा रहे हैं तो जड़े नीचे से विकसित हो सके।
7. उसके बाद गमले में रखकर मिट्टी का जो मिश्रण तैयार किया है। उसे भर दे।
कटिंग के द्वारा भी पुदीना लगा सकते हैं। जिसमें बाजार से जो पुदीना लाते हैं। उसकी कटिंग डंठल से भी पुदीना लगाया जा सकता है।
8. दरअसल उसके लिए मोटी और स्वस्थ कटिंग लेनी होगी। जिसमें 2-3 पत्ते हो, पुदीने का डंठल करीब 4 से 6 इंच लंबा हो और नीचे की पत्तियों को हटा दे। और मिट्टी के अंदर दो से तीन इंच गहराई को डालें और हल्के से दबाकर पानी दे।
9. पुदीना के पौधे में नमी बहुत ज्यादा जरूरी है। और इसके लिए आप इसमें पानी जरूर दें। सूरज की रोशनी किसी भी पौधे के लिए जरूरी होती है कोशिश करें की आपका पौधा ज्यादा छांव में नहीं रहे। समय-समय पर इसमें गोबर और जैविक खाद डालते रहें।

 

पुदीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गर्मियों में बहुत ज्यादा इसकी डिमांड रहती है। पाचन शक्ति बढ़ाता है। शरीर को ठंडा रखता है। इसलिए गर्मियों में इसकी लोग अधिक मांग रखते हैं। इसलिए घर पर लगा लेंगे तो बेहतर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here