
नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर शुरू हो गया है। देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,710 हो गई है, जिसमें केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक सक्रीय मामले हैं।
कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या
केरल में वर्तमान में कोविद के 1,147 सक्रिय मामले हैं, जिसके बाद महाराष्ट्र में 424 मामले और दिल्ली में 294 मामले हैं। गुजरात में 223 मामले सामने आए हैं, जबकि तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 148, 148 और 116 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने लोगों से घबराने की अपील नहीं की है, क्योंकि अधिकांश मामले हल्के हैं।ख़बरों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से सात मौतें हुईं, जिससे इस साल के पहले पांच महीनों में कुल मौतों की संख्या 22 हो गई। महाराष्ट्र में दो मौतें दर्ज की गईं, जबकि दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मौत की सूचना मिली।
ये भी पढ़े…
झारखंड में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक्टिव केस की संख्या पहुंची इतनी
दिल्ली में कोरोना मामले में वृद्धि
दिल्ली में वर्तमान में कोविद के 294 सक्रिय मामले हैं। 23 मई को, दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं और वेंटिलेटर और BiPAP मशीनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों को आश्वस्त किया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा, “हमारे पास कोविड-19 मामलों की पूरी जानकारी है। हमारे अस्पतालों में सभी सुविधाएं हैं। हमने एक एडवाइजरी भी जारी की है।

