
नई दिल्ली: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को लेकर पिछले कुछ दिनों या तो ये कहें जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से ही विपक्ष यानी AAP लगातार हमला बोल रही थी। जिसके चलते दिल्ली की राजनीति और गरमाई हुई थी। आम आदमी पार्टी ने तो यहां तक कह दिया था कि भाजपा सरकार में दिल्ली के प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं और अपने हिसाब से ही फीस बढ़ा रहे है। लेकिन आज दिल्ली की सीएम ने इन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई की बात कर रहीं है। साथ ही उन्होंने एक स्कूल की रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल करने की बात कही है।
एक स्कूल को नोटिस भेजने की बात कहीं
सीएम रेखा गुप्ता ने क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन स्कूल को नोटिस भेजने की भी बात कहीं। उन्होंने अपने अधिकारी को फोन कर कहा कि उन्हें आज सचिवालय बुलाकर बता दीजिए कि हम उनका रजिस्ट्रेशन कैंसल कर रहे है।
ये भी पढ़े…
अब बच्चा चोरी पर सीधे कार्रवाई: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश
बच्चों को मिलेगा उनका पूरा अधिकार
सीएम रेखा के वायरल पोस्ट के कैप्शन में भी यह साफ लिखा है कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और बच्चों के अधिकारों के लिए हमेशा काम करेंगी। दिल्ली सरकार किसी भी तरह के अन्याय, शोषण या गलत कृ्त्य को नहीं बर्दाशत करेगी। इस सरकार ने Zero Tolerance की नीति अपनाई है।

