
Braj Ki Holi 2025: रंगों का पर्व होली पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में होली के अद्वितीय रंग देखने को मिलते हैं। इस पर्व में ब्रज की होली विशेष रूप से आकर्षक और महत्वपूर्ण मानी जाती है। बृज की विश्व प्रसिद्ध होली का आनंद लेने के लिए न केवल देश के लोग, बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं जो इस वर्ष ब्रज में होली मनाने की योजना बना रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है। यहां हम आपको वर्ष 2025 में ब्रज की होली का संपूर्ण कार्यक्रम बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कान्हा की नगरी में होली का उत्सव कब और कहां प्रारंभ होगा।
ये भी पढ़े…
बरसाना की लट्ठमार होली, जानें कैसे शुरू हुई लठ से होली खेलने की ये अनोखी परंपरा
ब्रज में कब, कहां, कौन सी होली खेली जाएगी?
होली के बाद ब्रज में यहां होगा रंगोत्सव
- 15 मार्च को बलदेव के दाऊजी मंदिर में हुरंगा खेला जाएगा।
- 16 मार्च को नंदगांव में हुरंगा खेला जाएगा।
- 17 मार्च को जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा खेला जाएगा।
- 18 मार्च को मुखरई में चरकुला नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
- 22 मार्च को वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा और इसी के साथ 40 दिन तक चलने वाला होली महोत्सव का समापन हो जाएगा।

