मैदान में बल्ला भांजते नजर आये पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा- अस्पताल से पहले खेल मैदान जरूरी

0
131
वर्षा वर्मा

 

BIHAR:  पटना के बख्तियारपुर में नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अस्पताल से पहले गांवों में खेल के मैदान को जरुरी बताया है। उन्होंने कहा कि इससे हेल्थ अच्छा रहेगा और लोग बीमार नहीं पड़ेगें। ढोल-बाजे के साथ पूर्व सांसद आनंद मोहन का भव्य स्वागत किया गया। वही, बख्तियारपुर नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुमार ने उन्हें फूलमाला, बुके, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर जोरदार अभिनंदन किया।

 

उन्होंने कहा खेल में लोगों को हार-जीत से नहीं घवराना चाहिए। हार से आप सीखते हैं और शीर्ष तक पहुंच सकते हैं। बिहार की इतनी बड़ी आबादी के बावजूद खेल के मामले में पीछे हैं यह अच्छी बात नहीं है। पूरे बिहार में पंचायत स्तर पर अस्पताल बने या नहीं लेकिन खेल का मैदान होना चाहिए, जिससे लोग बीमार नहीं होंगे।

 

ये भी पढ़े…

बजट बिहार का…आधी आबादी को पूरा हक देने के लिए बजट में बड़े ऐलान

 

पूर्व सांसद आनंद मोहन का भव्य स्वागत ढोल-बाजे के साथ बख्तियारपुर नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुमार करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्रीमोहन को फूलमाला, बुके, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर जोरदार अभिनंदन किया। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिये पूर्व सांसद आनंद मोहन और नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुमार ने मैदान में उतरकर बल्ला थाम लिया। मौके पर कई गणमान्य सहित हजारों दर्शकों की भीड़ थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here