
Groundnut Procurement: सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश में मूंगफली खरीद की अवधि को 10 मार्च तक बढ़ाया दिया है। राज्य सरकार ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखकर खरीद अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि ने कहा कि खरीद की अवधि बढ़ाये जाने से रजिस्ट्रेशन करवा चुके किसान बिना किसी बाधा के अपनी कमोडिटी का विक्रय कर पाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी पात्र किसानों से नियमानुसार तुलाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं जिससे मूंगफली विक्रय के इच्छुक किसान तुलाई से वंचित नहीं रहे। किसानों को तुलाई केन्द्रों पर कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए भी सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
ये भी पढ़े…
मूंग की खेती से किसानों की होगी बंपर कमाई, बस सिंचाई और सही खाद का रखे ध्यान
प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने बताया कि पूर्व में मूंगफली खरीद की अवधि 15 फरवरी तक निर्धारित थी। जिसे राज्य सरकार के आग्रह पर 28 फरवरी तक बढ़ाया गया था। अब पुन: खरीद की अवधि 10 मार्च तक बढ़ाये जाने से राज्य के किसानों को इसका फायदा मिलेगा।
