महिला प्रधान ने बदली ग्राम पंचायत की तस्वीर, गणतंत्र दिवस पर होंगी सम्मानित

0
187

पूजा श्याम

 

Firozabad News:   गांव बदलेगा तो देश बदलेगा। लेकिन गांव तो तभी बदलेगा जब गांव की प्रधान प्रगतीशील होंगी और गांव के बदलाव की इबारत लिखेंगी। कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है यूपी के फिरोजाबाद जनपद के ग्राम पंचायत की महिला प्रधान निहारिका वर्मा ने। जिनके कार्यों की चर्चा दिल्ली तक होने लगी है। उन्होंने न सिर्फ अपने गांव की गलियों की स्वच्छता से लेकर यमुना नदी को साफ सुधरा बनाने के लिए बहुत ही बेहतरीन कार्य किए हैं अपितु ग्राम पंचायत में रहने वाली एक महिला प्रधान ने अपने गांव की तस्वीर को इस तरह बदलने का प्रयास किया है कि उनके कामों की चर्चा जिले में ही नहीं बल्कि कई राज्यों में होने लगीं। बड़ी बात यह है कि इस महिला प्रधान को इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली से बुलावा भी आया है। महिला प्रधान इससे पहले यूपी के कई राज्यपाल के साथ डिनर पर भी जा चुकी हैं।

 

स्वच्छता मिशन में किए बेजोड़ कार्य
फिरोजाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसई मोहम्मदपुर की महिला प्रधान निहारिका वर्मा के काम की सराहना हर अधिकारी करता है। अपने सफर की शुरूआत के विषय में निहारिका वर्मा कहती हैं कि वह जब पहली बार इस ग्राम पंचायत की प्रधान बनीं तो उनको काफी समस्याओं से जूझना पड़ा। गांव में लोग न तो ज्यादा पढ़े लिखे थे और ना इतने जागरूक थे कि उनकी बातों को समझ सकें। निहारिका कहती हैं कि यहां गांव की गलियों और नालियां कूड़े से बंद पड़ी रहती थी। महिलाएं घर की साफ सफाई करके कूड़ा बाहर नालियों में फेंक देती थी। जिससे पानी का निकास रुक जाता था और सारा गदां पानी गलियों में भरने की समस्या पैदा हो जाती थी। ग्राम पंचायत की सीमा से होकर यमुना नदी भी गुजरती है। गांव की गलियों और नालों से होकर गंदा पानी यमुना नदी में भी था। इसको देखते हुए उन्होंने नाले में एक फिल्टर जाल लगाया। घर-घर जाकर महिलाओं को समझाया और उन्हें जागरूक किया। इसके साथ ही कूड़े उठाने वाले ई-रिक्शा को भी गली-गली दौड़ाया, जिससे कूड़े के ढेर गली के बाहर न लग सके। और कूड़ा कचरा भी यमुना नदी में पहुंचना बंद हो गया जिससे यमुना साफ हुई। बस उनके इन्हीं कार्यों की चर्चा कई जिलों में होने लगी। धीरे-धीरे उनकी ग्राम पंचायत सबसे साफ सुथरी बन गई। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया और कई पुरस्कार भी मिले हैं।

 

ये भी पढ़े…

राजधानी सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, दक्षिण में भी बरसेंगे बादल

 

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जाने का मिला निमंत्रण
निहारिका वर्मा ने बताया कि अपने ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों को देख अधिकारियों ने उनकी खूब तारीफ की और गांव आकर उनके कार्यों को देखा। जिसके बाद उन्हें जिला स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फिर यमुना नदी की स्वच्छता को देखते हुए यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ डिनर का निमंत्रण मिला। इसके बाद उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here