वर्षा वर्मा
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में शाह ने राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप पार्टी दिल्ली के लिए आपदा बन गई और केजरीवाल आप पार्टी के लिए आपदा बन गए। 5 फरवरी को मुक्ति पानी है झुग्गियों की गंदगी, शराब की दुकान से, गंदे पानी से और झूठ बोलने वाली यहां की सरकार से। आपदा दिल्ली में 10 साल से डिजास्टर की सरकार बनी हुई है। अब दिल्ली को आप-दा से मुक्त करने का समय आ गया है।
शाह ने कहा कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हो। मेरी बात गांठ बांध कर जाना कि 5 फरवरी दिल्ली का मुक्ति दिवस है। किससे मुक्ति का तो भ्रष्टाचार से मुक्ति का, आप पार्टी दिल्ली के लिए आपदा बन गई और केजरीवाल आप पार्टी के लिए आपदा बन गए। दिल्ली में पानी का नल खोलो तो गंदा पानी, खिड़की से गंदी हवा, बाहर निकले तो टूटी सड़कें, आगे बढ़ो तो यमुना का गंदा पानी, ये आपदा वालों की सरकार ने यही तो काम किया है। चुनाव दिल्ली में हो रहा है। लेकिन पंजाब वाले यहां आकर कहते हैं कि इसको वोट मत देना वरना पछताओगे।
भ्रष्टाचार में आप-दा की सरकार नंबर वन है
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार में आप-दा की ये सरकार नंबर वन बनी हुई है। 9वीं और 11वीं के बचे सबसे ज्यादा फेल हो रहे हैं। दिल्ली के 5.25 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। केजरीवाल अगर दिल्ली के लिए कुछ नहीं कर सकते हो तो सत्ता छोड़ दो, लेकिन ये छोड़ेंगे नहीं, जेल जाकर इस्तीफा नहीं देने वाला एक मात्र मुख्यमंत्री हैं, इनकी सत्ता छुड़वानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी कहते थे कि राम मंदिर बनवाएंगे तो केजरीवाल कहते थे कि उससे क्या होगा टॉयलेट बनवाना चाहिए। हमने मंदिर भी बनवाया और देशभर में टॉयलेट भी बनाकर दिखा दिया। मोदी जी ने कहा कि हम कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे तो ये कहते थे कि उससे क्या होगा, लोगों का घर बनवाना चाहिए। हमने कश्मीर से अनुच्छेद 370 भी हटाया और 3.98 करोड़ गरीबों को मकान बनाकर भी दिया।
ये भी पढ़े….
भाजपा का केजरीवाल पर तीखा हमला, कहा- शीशमहल वाले आप-दा-ए-आजम को भगाना है
‘5 तारीख को मौका है ’
इन आप-दा वालों को भी बताना चाहिए कि इन लोगों ने दिल्ली में क्या किया? झुग्गी वालों को शौचालय नहीं दिया मगर इतना महंगा शौचालय शीशमहल में बनवाया। दिल्लीवालों को स्वास्थ्य लाभ नहीं लेने दिया क्योंकि मोदी जी लोकप्रिय हो जाएंगे। सूरज की धूम से कब तक भागोगे केजरीवाल, 5 तारीख को मौका है एक बार उखाड़ कर फेंक दीजिए।
मोदी सरकार हर झुग्गी वालों को पक्का मकान देगी
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के हर झुग्गी वालों को पक्का मकान नरेंद्र मोदी सरकार देगी। बीजेपी की सरकार बनवाइए गरीब कल्याण की चल रही सभी योजना चलती रहेगी। ये झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा सरकार आएगी तो सब योजना बंद हो जाएगी। ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। जो योजनाएं चल रही हैं वो पहले की तरह चलती रहेंगी।

