किसानों की आमदनी बढ़ाने का बिहार सरकार ने किया वादा

0
206

अक्षत सरोत्री

पटना: नई बीज नीति के तहत, राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा। कृषि विभाग एक महीने के भीतर इस नीति के प्रारूप को अंतिम रूप दे देगा। इस नीति में बीज उत्पादन के लिए किसानों को अनुदान मिलेगा और उन्हें आवश्यक संसाधन भी प्रदान किए जाएंगे।

बिहार सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई बीज नीति लागू करने का निर्णय लिया है। इस नीति के तहत किसानों को उचित कीमत पर अच्छी गुणवत्ता का बीज मिलेगा और बीज उत्पादन में वृद्धि होगी।

इसके अलावा, आलू, मसूर, अरहर, मूंग, चना, मटर, सरसों और सूरजमुखी बीज उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। आगामी रबी मौसम में निजी उत्पादक कंपनियों के साथ मिलकर संकर बीज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वर्तमान में राज्य में विभिन्न फसलों के लिए लगभग 15 लाख क्विंटल बीज की जरूरत है, जबकि केवल 3 से 4 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन होता है। इससे किसानों को दूसरे राज्यों से बीज मंगाना पड़ता है और निजी बीज कंपनियां महंगे दामों पर बीज उपलब्ध कराती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here