अक्षत सरोत्री
लखनऊ: यूपी में पुलिस भर्ती को लेकर प्रशासन सख्त रूख अपनाये हुए है। आज हो रही सिपाही की परीक्षा के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परीक्षा सेंटरों में एंट्री से पहले आवेदकों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है।
भर्ती बोर्ड का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम चैनल पर कोड़ के जरिए फर्जी प्रश्न पत्र के बदले मोटी रकम मांगी जा रही है। इस मामले में शोएब नबी सेफी, हरीश कुमार भगत, डिलाइट इंटरप्राइजेज, मनु कुमार श्रीवास्तव, कपिल जांगिड़, सिद्धार्थ कुमार गुप्ता, यासर शाह समेत 7 लोगों का नाम सामने आया है।
यासर शाह ने अपने एक्स अकाउंट से पेपर लीक का असत्य, अपमानजनक पोस्ट किया। गौरतलब है कि सिपाही भार्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को कुल 10 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एफआईआर में कहा है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस परीक्षा की शुचिता पर अनावश्यक लांछन लगाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेपर लीक हो गया कि अफवाह फैलाते हुए दुष्प्रचार किया था।
