बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों को मासिक भत्ता देने का रास्ता हुआ साफ, जल्द खाते में जाएगी रकम

0
216

अमरनाथ
पटना: बिहार की तीन स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के लिए नियत मासिक भत्ता के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने इस मद में 115 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। जिलों के माध्यम से यह रकम प्रतिनिधियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
पंचायती राज विभाग ने इस बारे में जारी आदेश में कहा है कि पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ते की राशि संबंधित जिलों के उप विकास आयुक्त को भेजी गई है। उनकी जिम्मेवारी होगी कि प्रतिनिधियों के खाते में राशि हस्तांतरित करें। ग्राम कचहरी के पंच और सरपंच के भत्ते की राशि संबंधित जिलों के पंचायत राज पदाधिकारी को भेजा जाएगा।
इस आवंटन से राज्य के ढ़ाई लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों को फायदा होगा। इनमें 38 जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षए 535 प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख और 8386 मुखिया एवं उप मुखिया के साथ ही 8386 सरपंच और करीब 1 लाख 14 हजार पंचायत प्रतिनिधियों और इतने ही ग्राम कचहरी के पंच शामिल हैं।
कोरोना काल में पंचायती राज संस्थानों खासकर ग्राम.पंचायतों की बढ़ी जिम्मेवारियों को देखते हुए मासिक भत्तों का भुगतान होने का सकारात्मक प्रभाव होने की उम्मीद है।
कोरोना संक्रमण से निपटने में पंचायतों को अहम जिम्मेवारी

बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर क्वारंटीन सेंटर बनाया है। पंचायतों को जिम्मेवारी दी गई है कि वे दूसरे राज्यों से गांव लौटने वाले सभी प्रवासियों की पंचायत में क्वारंटीन सेंटर में रखें और 14 दिन का पीरियड खत्म होने के बाद जब उन्हें पूरी तरह स्वस्थ घोषित हो जाते हैं तभी उन्हें अपने घर लौटने की इजाजत होगी। इस प्रक्रिया में बिहार की सभी पंचायतें बढ़ चढ़कर योगदान दे रही हैं। जहानाबाद जिले के आदर्श ग्राम पंचायत धरनई के सभी वार्ड सदस्यों को मुखिया अजय सिंह यादव के द्वारा मास्क व साबुन ग्रामीणों को वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया। सरकार के निर्देशानुसार मुखिया ने प्रति घर परिवार. दो साबुन एवं 4 वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों को साथ लेकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि एक भी घर नहीं छूटे। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पंजी बनाई ताकी सभी वार्ड सदस्यों अपने—अपने वार्ड क्षेत्र में ग्रामीणों को जल्द से जल्द साबुन व मास्क वितरण कर पाएं।


ईद के मौके पर मुखिया ने बांटी सूट
समस्तीपुर जिले के रोसरा प्रखंड के मोतीपुर पंचायत के मुखिया प्रेमा देवी एवं पति रंजीत सहनी के द्वारा अल्पसंख्यक लोगों को साड़ी और सूट दिया गया जो आसहाय और विधवा थे ईद के मौके पर अल्पसंख्यक लोगों को साड़ी और सूट कपड़ा मिलने से ईद की एक खुशी की झलक मिली साथ ही मुखिया पति रंजीत सहनी द्वारा कहा गया कि आप लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए घर में ही रह कर ईद मनाए। इसके पहले भी रोसरा पंचायत को इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले पंचायती राज पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here