बिहार सरकार ने विमान ईंधन पर घटाया टैक्स, बिहार में अब हवाई सफर होगा सस्ता

0
304
शश्वत सिंह

 

 

पटना: बिहार की नीतिश सरकार ने बिहारियों को एक खास तौहफा दिया है। बिहार के लोग अब कम कीमत पर हवाई सफर कर सकेंगे। दरअसल बिहार मंत्रिमंडल ने मंगलवार को विमान ईंधन- एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर VAT को 29 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में वाणिज्यिक कर विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई, जिसमें अधिक वाणिज्यिक उड़ानों को आकर्षित करने के लिए विमान ईंधन- एविएशन टरबाइन फ्यूल पर वैट कम करने का प्रस्ताव था। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, “मंत्रिमंडल ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत एटीएफ पर वैट को 29 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी है।

 

 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जो वित्त विभाग भी संभालते हैं ,ने बताया कि बिहार में एटीएफ पर 29% कर दर उतर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों की तुलना में ज्यादा थी। इस वजह से वायुयान कंपनियों द्वारा उन्हीं राज्यों में ATF का क्रय कर लिया जाता था, जहां वैट की दर कम है। वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में ATF से कुल वैट संग्रह 62.28 करोड़ रुपये था, जो विभाग के कुल राजस्व का मात्र 0.16 फीसदी था।

 

ये भी पढ़े…

 

एशिया का सबसे स्वच्छ गांव: दुनिया कर रही है तारीफ, जानिए भारत से क्या है इसका रिश्ता?

 

 

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे बताया कि पहले एटीएफ पर 4 प्रतिशत वैट केवल गया हवाई अड्डे पर लागू था, लेकिन अब यह घटी हुई दर राज्य के सभी हवाई अड्डों पर लागू होगी। चौधरी ने आगे कहा ,इस पहल का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। अपने कई पर्यटक आकर्षणों के लिए मशहूर बिहार में दुनिया भर से असंख्य यात्री आते हैं। सरकार के इस फैसले से हवाई टिकटों की कीमतें और कम होंगी और इससे राज्य में वाणिज्यिक उड़ानें भी बढ़ेंगी।इससे राज्य का राजस्व बढ़ेगा और रोजगार भी पैदा होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here