एशिया का सबसे स्वच्छ गांव: दुनिया कर रही है तारीफ, जानिए भारत से क्या है इसका रिश्ता?

0
155
शश्वत सिंह

 

नई दिल्ली: दुनियाभर के देश में पर्यावरण समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं भारत के मेघालय में एक ऐसा गांव भी है जिसकी सुंदरता विश्व के लोगों को आकर्षित कर रही है। दरअसल यह गांव मेघालय में है और इस गांव का नाम है Mawlynnong। लोग इसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। दरअसल मावलिननॉन्ग को “एशिया का सबसे स्वच्छ गांव” का दर्जा प्राप्त है। डिस्कवर मैगज़ीन द्वारा उत्तर पूर्व भारतीय राज्य मेघालय के इस सुदूर गांव को “एशिया का सबसे स्वच्छ गांव” के रूप में सूचीबद्ध किए जाने के बाद से, यह गांव अपनी स्वच्छता बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

 

 

 

Mawlynnong गांव की क्या है खासियत और नियम
Mawlynnong ने अपनी असाधारण स्वच्छता, पर्यावरण चेतना के लिए वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है।इसके अलावा यहां , फलों के बगीचे, तेज़ बहती नदियाँ, इस जगह को एक बेहतरीन जगह बनाती है।इसके अलावा प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। यहां थूक नहीं सकते, स्मोकिंग नहीं कर सकते। खास बात ये है कि Mawlynnong गांव के लोगों ने इन नियमों को गंभीरत से लिया। इसी का परिणाम है कि Mawlynnong आज एशिया का सबसे स्वच्छ गांव है।

 

ये भी पढ़े…

 

कब होंगे उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव, जानिए चुनाव की क्या है तैयारियां

 

Mawlynnong गांव वालों ने ये नियम फॉलो कराने के लिए जुर्माने का प्रावधान भी रखा है। गांव का हर नागरिक अपने की सफाई करने के अलावा घर के बाहर की सड़क की भी सफाई की जिम्मेदारी लेता है। ऑर्गेनिक और इन ऑर्गेनिक कचरे को रखने के लिए कंपोस्ट पिट और बांस के खास बॉक्स रखे जाता हैं। ताकि बाद में इन्हें रिसाइकिल किया जा सके।यहां अगर कोई व्यक्ति सफाई में शामिल नहीं होता है तो उसे खाना नहीं मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here