दिल्ली की महिलाओं का हर महीने मिलेंगे 2500, योजना के लिए 5100 करोड़ का प्रावधान

0
245
वर्षा वर्मा

 

Delhi Budget:  सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में एक लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत ‘खीर’ समारोह से हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली की आम जनता को इससे कई उम्मीदें हैं। यह बजट 27 साल बाद भाजपा सरकार का पहला बजट है। पिछले बजट का आकार 76,000 करोड़ रुपये था, जो बाद में 77,000 करोड़ रुपये तक बढ़ा वहीं इस बार दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपए का है।

 

 

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
दिल्ली सरकार के इस बजट में महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है दिल्ली की महिलाओं का हर महीने 2500 रुपये की राशि दी जाएगी। सीएम रेखा ने कहा कि इसके लिए दिल्ली सरकार ने बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में 50,000 कैमरे लगाने की घोषणा की है। दिल्ली-एनसीआर में बेहतर संपर्क के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 1 हजार करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

ये भी पढ़े…

 

दिल्ली में CM रेखा ने खींची ₹1 लाख करोड़ रुपये बजट की लंबी ‘रेखा’

 

 

गर्भवती महिलाओं को 2100 करोड़ रुपये का प्रावधान
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसके जरिए गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं जन आरोग्य योजना के तहत दिल्ली में 5 लाख तक का अतिरिक्त बीमा दिया जाएगा और आयुष्मान योजना में तहत लाख तक का इलाज फ्री होगा।

 

केजरीवाल चाहते थे जोड़ा जाए उनका आयुष्मान योजना में नाम
इस दौरान दिल्ली की सीएम ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल चाहते थे कि आयुष्मान योजना में उनका नाम जोड़ा जाए। ऐसा नहीं हुआ उन्होंने इस योजना का दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। इससे दिल्ली वालों को नुकसान हुआ। हमने पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को लागू किया। हम इसके 5 लाख तक का इंश्योरेंस देंगे, साथ ही सरकार की तरफ से 5 लाख का और इंश्योरेंस दिया जाएगा। यानी की 10 लाख का इंश्योरेंस मिलेगा, इसके लिए 2144 हजार करोड़ का बजट रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here