नयी दिल्ली: लोकसभा के अंदर एक बड़ी सुरक्षा उल्लंघन की घटना हुई, जब अज्ञात व्यक्ति दर्शक दीर्घा में घुस आए, शुरुआती जानकारी के अनुसार वे “स्मॉग क्रैकर” लेकर आए थे।
संसद में आज उस समय अफरातफरी मच गई जब दो अज्ञात शख्स दर्शक दीर्घा से अचानक सदन में कूद गया। इसमें एक लड़का और एक लड़की है।
दोनों अज्ञात कुछ स्प्रे करने लगे। संसद के अंदर पीले रंग का धुआं फैल गया। संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और बाद में दोनों शख्स को काबू में कर लिया गया। इस अफरातफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर आ गए। मैसूर के सांसद के रिफेरेंस से शख्स का पास बना था। पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद स्वगेन मुर्मु अपनी बात रख रहे थे। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब आज देश संसद पर हमले की 22 वीं बरसी है। दोनो को हिरासत में ले लिया गया है जब एक युवक को सदन से बाहर ले जाया गया तो, उसके जूते से पीले रंग का धुआं निकलता रहा। इससे आसपास गैस फैल गई।

आखिर यह गैस क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। और संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
बड़ी बात यह है कि किसी सिक्यॉरिटी वाले ने नहीं, सारे सांसदों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। आज सुबह हम सब मिलकर सदन पर 2001 में हमले में शहीदों को याद किया। आज ही के दिन सदन में इस तरह की घटना हुई। यह सुरक्षा में चूक है।
अचानक हुए घटनाक्रम से सब सकपका गए। फौरन पीठासीन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
संसद के बाहर भी कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हंगामा करनेवालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
