भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री, वसुंधरा राजे ने रखा नाम का प्रस्ताव

0
376
Bhajan Lal Sharma

 

  • भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री, 15 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे पर खेला दाव…भजन लाल शर्मा को सौंपी राजस्थान की कमान

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को घोषणा की कि भजन लाल शर्मा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने सांगानेर विधानसभा सीट से हाल ही में संपन्न चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 से अधिक वोटों से हराया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा का नाम भाजपा की वसुंधरा राजे द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जो शीर्ष पद के दावेदारों में से एक थीं। उनके नाम की घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। वह 15 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Bhajan Lal Sharma
Bhajan Lal Sharma

कौन हैं भजन लाल शर्मा 

राजस्थान में भाजपा के भजन लाल शर्मा की राजनीतिक यात्रा महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरी रही है। वह चार बार भाजपा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं।
उन्होंने सांगानेर विधानसभा सीट पर अपने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) प्रतिद्वंद्वी पुष्पेंद्र भारद्वाज के खिलाफ 145,162 वोट हासिल कर प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की, जिन्हें 97,081 वोट मिले थे। वह पहली बार विधायक बने हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं। भजन लाल शर्मा राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। जयपुर के पूर्व मेयर अशोक लाहोट को हराने के बाद वह सांगानेर से विधायक चुने गए।

भजन लाल शर्मा
Bhajan Lal Sharma

भजन लाल शर्मा का जनता से वादा

राजस्थान के सीएम के रूप में चुने जाने के बाद मीडिया से अपनी पहली बातचीत में, भजन लाल ने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि राजस्थान के सभी विधायक निश्चित रूप से उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे जो लोगों को भाजपा से हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम राजस्थान का समग्र विकास सुनिश्चित करेंगे।

चर्चा में थे ये नाम

राजस्थान में भाजपा को मिली जीत के बाद कई नाम चर्चा में थे। सबके अपने—अपने दावे थे लेकिन पार्टी आलाकमान ने वसुंधरा के करीबी भजन लाल शर्मा को मौका दिया। बड़ी बात है कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिन नामों की चर्चा थी वे नाम हैं गजेंद्र शेखावत, महंत बालकनाथ, दीया कुमारी, अनीता भदेल, मंजू बाघमार और अर्जुन राम मेघवाल।  राजस्थान में सीएम पद के दावेदारों की सूची में कुछ अन्य नाम थे। इसके अलावा, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भजन लाल शर्मा के दो डिप्टी के रूप में नामित किया गया है।
विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। वह अजमेर के रहने वाले हैं और पहले राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here