संतोष कुमार सिंह
गाजीपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में भोजपुरी में कहा था…’आज सभी के सहयोग से केंद्र में सरकार बनवले हईं। आप लोगन से मिल कै मनवा गदगद हो गईल।’
पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम ने भोजपुरी में लोकसभा में कहा था…
‘हम रउवा सबके भावना समझतानी. …।। अब ये लोग कितना समझे ये भोजपुरी भाषी नहीं समझ पाये हैं। और प्रधानमंत्री जी से ये सवाल करने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी मन की बात कर रहे हैं कि उन्होने तो उनकी सरकार बनवा दी, मनवा भी गदगद हो गया लेकिन उनकी भाषा को कब सम्मान मिलेगा। कब मिलेगी भोजपुरी को अष्टम अनुसूची में जगह।
जी हां,सामुदायिक रेडियो एवं जन भोजपुरी मंच 2 सितंबर को भोजपुरी को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए जनमत संग्रह का अनुठा प्रयोग करेगा। जन भोजपुरी मंच के तहत जहाँ वाराणसी में 02 सितंबर को सुबह को 10:30 बजे हैस टैग मोदीजी भोजपुरी से भोजपुरी मंच से जुडे एवं आम लोग ट्वीट करेंगे, वही गाजीपुर सामुदायिक रेडियो के बैनर तले गाजीपुर वासी पीएमओ इण्डिया एवं नरेन्द्र मोदी को ट्वीट हैंडल पर ट्वीट कर भोजपुरी को सविधान की आठवी अनुसुची में शामिल करने की मुहिम को समर्थन देगें। टवीट् का मजमून होगा“ मोदी जी! भोजपुरी के आठवी अनुसूची में शामिल कई के 20 करोड़ भोजपुरीया लोगन के सम्मान देई”।
गाजीपुर सामुदायिक रेडियो एवं जन भोजपुरी मंच दोनो ही संगठनों ने इस मुहिम के जरिए प्रधानमंत्री के सभी ट्वी्ट हैडिलो के माध्यम से 1 करोड़ ट्वीट कराने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान को अन्य सगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। इस अभियान को समकालीन सोच परिवार एवं कैमूर टाइमस, पंचायत खबर, पालिसी पल्स, जनहित इण्डिया, इण्डिया जंग, तहलका खबर, समाचार विशेषज्ञ, जैसे मिडिया संस्थानो का समर्थन मिल रहा है। इस अभियान को लेकर सामोदायिक रेडियो, रेडियो नोएडा, के साथ सयुक्त रुप से एक रेडियो डाक्युमेन्ट्री के निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। जिसे जल्द ही दोनों रेडियो स्टेशन पर प्रसारित किया जाएगा।
