
Success Story: हर साल लाखों छात्र यूपीएससी पास करने का सपना देखते है, लेकिन बहुत कम ही छात्र इसे पूरा कर पाते है। ऐसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के छोटे से गांव नावां में एक शिक्षित और प्रेरणादायक मुस्लिम परिवार की रहने वाली फराह हुसैन ने यह कर दिखाया है। उन्होंने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यूपीएससी की और परीक्षा पास की और IAS अधिकारी बन गई। फराह हुसैन सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और बुद्धिमानी के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी सफलता से कई युवा प्रेरणा ले रहे हैं।
खास बात ये ही कि फराह का परिवार भी प्रेरणा का स्रोत है। उनके परिवार में तीन IAS, एक IPS और 5 RAS अधिकारी हैं। यानी कुल 9 लोग प्रशासनिक सेवाओं में है। यह उनके परिवार की सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक — यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा — को पास करके आईएएस अधिकारी बनने का सपना साकार किया।
फराह हुसैन परिवार की जड़े सार्वजनिक सेवा और शिक्षा में गहराई से जुड़ी हुई है। ऐसे माहौल में पली-बढ़ीं फराह ने सिर्फ अपने सपनों को बड़ा रखा, बल्कि उन्हें साकार करके भी दिखाया। फराह की सफलता के पीछे उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके माता-पिता ने कभी फराह को किसी रुकावट में नहीं बांधा, बल्कि हमेशा बड़ा सोचने के प्रेरित किया है। इसलिए आज फराह हुसैन न केवल अपने और जिले का नाम रोशन किया। बल्कि देशभर की लड़कियों को यह संदेश दे रही है, कि अगर आपके इरादे मजबूत हों, तो हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
ये भी पढ़े…
‘ग्लैमर से गौरव तक’ मिस इंडिया बनीं कशिश अब देश की शान, CDS में पाई AIR-2 रैंक
फराह हुसैन ने राजस्थान के झुंझुन में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कि है। हालांकि शुरू में उनका सपना डॉक्टर बनें था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, उनकी रुचि कानून और समाज सेवा की ओर बढ़ती गई। अपनी पढ़ाई के बाद वह मुंबई चली गई, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद फराह ने कुछ समय तक क्रिमिनल वकील के तौर पर काम किया। लेकिन बाद में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का विचार किया जिसमें वहा पहले प्रयास में सफलता न मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में 2016 में उन्होंने यह कठिन परीक्षा पास कर ली। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 26 साल थी। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 267 हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।


