
Success Story: जीवन का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने सफलता का परचम न लहराया हो। ऐसी ही एक महिला हैं कशिश मेथवानी जो बहुमुखी प्रतिभा की धनी होने के साथ ही जोश और जुनून से भरी हुई हैं। तभी तो कशिश मेथवानी ने मॉडलिंग की चमक धमक भरी दुनिया को छोड़कर NCC, NDA की चुनौतियों से भरी दुनिया को अपनाया। हालांकि ये दोनो ही क्षेत्र कहीं से एक दूसरे से नहीं मिलते। एक में सौंदर्य का महत्व होता है, तो दूसरे में ब्यूटी विद ब्रेन के साथ ही शारीरिक ताकत भी महत्व रखती है। बड़ी बात यह है कि साल 2024 के संयुक्त रक्षा सेवा यानी CDS परीक्षा रिजल्ट में AIR 2 रैंक यानी पूरे भारत में दूसरा स्थान हासिल करके उन्होंने सबको चौका दिया।
हालांकि इससे पहले कशिश मिस इंटरनेशनल इंडिया और NCC कैडेट भी रह चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से NCC का अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार से भी सम्मानित हुई है। इसके साथ ही वह पढ़ाई में भी पीछे नहीं, कशिश ने भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर से न्यूरोसाइंस में एमएससी की थीसिस पूरी की है।
घर वालों से मिली प्रेरणा
पुणे की रहने वाली कशिश मेथवानी की सफलता के पीछे उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह उनके माता-पिता, शोभा मेथवानी और डॉ. गुरमुख दास से मिली जिसे उन्हें प्रेरणा मिली सीख और माहौल का ही असर था। कि वह CDS परीक्षा टॉप करने के बाद चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) ज्वाइन करके भारतीय सेना की अधिकारी सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की।
हार्वर्ड PhD को छोड़ चुनी इंडियन आर्मी
कशिश अपने सपनों को सच करने के लिए हमेशा से कड़ी मेहनत करती है। उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बैंगलोर से न्यूरोसाइंस में MSc की थीसिस पूरी की। उन्होंने दिमाग की गामा तरंगों पर शोध किया। उनकी मेहनत देखकर उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से PhD (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) करने का न्योता भी मिला। हालांकि कशिश ने सीडीएस करके देश सेवा करने के लिए भारतीय सेना में जाने का फैसला किया।
मिस इंटरनेशनल इंडिया कशिश मेथवानी
कशिश ने मिस इंटरनेशनल इंडिया का खिताब भी जीता है। यह सिर्फ एक ताज नहीं है। यह दिखाता है कि वह समाज के लिए कितनी समर्पित है। और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखती हैं। एक ब्यूटी क्वीन के तौर पर, उन्होंने कई मुद्दों पर लोगों को जागरुक किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की।
ये भी पढ़े…
12वीं के बाद चाहिए बेहतर नौकरी, तो करें ये डिप्लोमा कोर्स मिलेगी बढ़िया सैलरी
टैलेंट से भरपूर कशिश मेथवानी
हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है। वैसे ही कशिश सिर्फ पढ़ाई या ब्यूटी कॉम्पटीशन में ही अच्छी नहीं है। बल्कि वह राष्ट्रीय स्तर की पिस्टल शूटर भी रही है। और साथ ही बास्केटबॉल भी बहुत अच्छा खेलती है। इतना ही नहीं, कशिश एक अच्छी तबला वादक और भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
कशिश को मिला प्रधानमंत्री से अवॉर्ड
28 जनवरी 2021 में महाराष्ट्र के NCC निदेशालय की वारंट अधिकारी कशिश मेथवानी को नई दिल्ली में एनसीसी रैली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायु सेना विंग के लिएऑल इंडिया बेस्ट कैडेट पुरस्कार से सम्मानित किया था।

