
Atishi Singh Took Over as CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है। लेकिन केजरीवाल के प्रति सम्मान दिखाने का कोई मौका नहीं चूक रहीं। वह जेसे ही सचिवालय गईं पदभार संभाला और लगे हाथों यह तय भी कर दिया कि भले ही वह मुख्यमंत्री है लेकिन सर्वोच्च स्थान पर अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे।
सोमवार को पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी बगल में एक खाली कुर्सी रखी और कहा कि यह कुर्सी चार महीने तक अरविंद केजरीवाल का इंतजार करेगी। हमें चार महीने बाद इस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल को बैठाना है।
नये मुख्यमंत्री के निष्ठा का आलम ये है कि उन्होंने ऐसा कर संदेश दिया कि जिस तरह से भरत ने भगवान राम के खडाऊ गद्दी पर रखकर अयोध्या का शासन चलाया था ठीक उसी तरह मैं यह कुर्सी खाली रखकर दिल्ली का शासन चलाऊंगी। उन्होंने कहा कि यह खाली कुर्सी अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही है। आतिशी ने कहा, आज मेरे मन में भरत की व्यथा है।
आतिशी सिंह ने दुहराया कि अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी साबित नहीं करते वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के लोग दोबारा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे। मुख्यमंत्री नेआगे कहा, 6 महीने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला गया।
ये भी पढ़े…
बच्चों की अश्लील फिल्म देखना या डाउनलोड करना अपराध…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
यहां तक की अदालत ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया। ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहेगी।
बता दें कि, तिहाड़ जेल से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था। केजरीवाल के इस्तीफा देते ही आतिशी सिंह ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। एलजी ने इस्तीफा और सरकार बनाने की चिट्ठी को राष्ट्रपति के पास भेज दिया था।

