Delhi Firecracker Ban Diwali: दिल्ली में दिवाली पर पटाखों पर बैन जारी रहेगा। दिवाली और अन्य त्योहारों से पहले दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 1 जनवरी 2025 तक सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
यह प्रतिबंध त्यौहारी सीजन से पहले लगाया गया है। जिसके कारण केंद्र शासित प्रदेश में प्रदूषण में वृद्धि हो सकती है। दशहरे के अगले दिन रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। जिसके बाद केंद्र ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण 1 के तहत वायु प्रदूषण विरोधी उपाय करने से पहले स्थिति की बारीकी से निगरानी करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़े…
दशहरा पर्व की तिथि, पूजा विधि, रावण दहन का मुहूर्त समेत कई जानकारियां…
पर्यावरण मंत्री की कड़ी चेतावनी
दरअसल दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है। दिल्ली में स्मॉग और वायु प्रदर्शन भी बढ़ने लगता है। इस बार दिल्ली सरकार स्मॉग और वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए लोगों को चेतावनी है कि वे पटाखे फोड़कर वायु प्रदूषण न फैलाएं। न ही निर्माण कार्य करके या न ही अन्य किसी तरीके से वायु प्रदूषण फैलाएं। वायु प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सरकार एंटी डस्ट कैंपेन को तेज करेगी। किसी भी तरह की ढील नहीं बरतने के निर्देश हैं। जो भी आदेश और नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली में बढ़ प्रदूषण
सर्दी की दस्तक होते ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने लगा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में 200 से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। जो लोगों के लिए खतरनाक है।

