
नई दिल्ली: अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना होंगी। वह अरविंद केजरीवाल का स्थान लेंगी। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने जमानत पर बाहर आने के बाद ये कहा था कि वे दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और उनके स्थान पर किसी दूसरे मुख्यमंत्री पद सौंपा जायेगा। यह फैसला विधायक दल की बैठक में होगा। इस बाबत आज आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई और उस बैठक में फैसला हुआ कि आतिशी मारलेना दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी।
आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि अरविंद केजरीवाल आज शाम करीब 4 बजे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद आतिशी मारलेना विधानसभा चुनाव तक दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। यह फैसला विधायक दल की बैठक में लिया गया है।
क्या कहा था अरविंद केजरीवाल ने
दरअसल अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने इस्तीफा देने के ऐलान के दौरान दिल्ली की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा था कि यदि जनता उन्हें ईमानदार मानती है तो दिल्ली में आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत देकर जनता उन्हें फिर एक बार जिताएगी। इसके बाद ही अब वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापस बैठेंगे।
ये भी पढ़े…
इस नस्ल की मुर्गी का करें पालन, एक वर्ष मे 150 अंडे करें दुगानी कमाई
विधायक दल की बैठक से पहले हुई पीएसी की बैठक
हालांकि विधायक दल की बैठक से पहले सोमवार 16 सितंबर को दिल्ली के सीएम आवास पर पीएसी की बैठक हुई थी। इस बैठक में मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा, आतिशी मारलेना समेत आम आदमी के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। जिसके बाद कुछ संभावित नामों पर चर्चा की गई। इसके बाद इन नामों की लिस्ट को मंगलवार 17 सितंबर को विधायक दल की बैठक में पेश किया गया। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।
क्या कहते हैं आप नेता
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लकर सौरभ भारद्धाज ने बोला कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीएम की कुर्सी पर कौन बैठता है क्योंकि जनादेश अरविंद केजरीवाल के लिए था। जनता ने अरविंद केजरीवाल को चुना। उन्होंने कहा है कि जब तक जनता दोबारा नहीं कहेगी तब तक वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। चुनाव होने तक हममें से कोई एक कुर्सी पर बैठेगा।
ये भी पढ़े…
Jammu Kashmir Election 2024: वादे, ईरादे और नया जम्मू-कश्मीर, आज थम जाएगा 24 सीटों पर चुनाव प्रचार
जहां अरविंद केजरीवाल ने एकतरफ दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के सामने चुनौती पेश की है। और आतिशी मारलेना को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय सही मायने में मास्टरस्ट्रोक ही कहा जायेगा। वहीं भाजपा ने भी अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए अपनी विशेष रणनीति तैयार की है। भाजपा नेताओं को इस बात का अहसास है कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के पीछे दिल्ली के लोगों से सहानुभूति लेना है। जाहिर है कि भाजपा भी अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को हथियार बनाएगी।


