इस नस्ल की मुर्गी का करें पालन, एक वर्ष मे 150 अंडे करें दुगानी कमाई

0
219
वर्षा वर्मा

रांची: मुर्गी पालन अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। अंडे को डाइट में शामिल कर आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। असल में अंडे कई तरह के विटामिन से भरपूर होते हैं। इनको खाने से कई फायदे होते है। जैसे अच्छे बालों और नाखूनों के लिए भी ये काफी कारगार साबित होते है।

 

हालांकि मुर्गी पालन से लोग आय के साथ साथ आर्थिक रूप से भी समृद्ध बन रहे है। मुर्गी पालन करके लोग बढ़िया पैसा कमा रहे हैं। क्योंकि मुर्गी पालन करके किसान दोहरा लाभ कमा सकते हैं। एक मुर्गी से अंडा उत्पादन दूसरा चिकन से अच्छी कमाई हो सकती है। इसलिए आपको एक खास नस्ल की मुर्गी झारसिम बता रहे हैं। जो अपने कई शानदार गुणों के लिए जानी जाती है।

ये भी पढ़ें…

Jammu Kashmir Election 2024: वादे, ईरादे और नया जम्मू-कश्मीर, आज थम जाएगा 24 सीटों पर चुनाव प्रचार

इस नस्ल की मुर्गी देसी नस्ल की मुर्गियों की तुलना में अधिक अंडे देती है। 1 वर्ष में करीबन 150 अंडे दे सकती है। वहीं देसी नस्ल की मुर्गियों केवल 60 अंडे प्रति वर्ष देती हैं। झारसिम नस्ल की मुर्गी अंडा उत्पादन में अद्भुत है। झारसिम नस्ल की मुर्गी बहुरंगी होती है। साथ ही इनके एक अंडे का वजन लगभग 50 से 55 ग्राम होता है और इसमें बहुत अधिक प्रोटीन भी होता है।

 

झारखंड राज्य में मुख्य रूप से झारसिम नस्ल की मुर्गी पालन किया जाता है। लेकिन मुर्गी पालन के बढ़ते व्यवसाय से देश के कई हिस्सों में मुर्गी पालन करके अच्छे पैसे कमा रहे हैं। झारसिम मुर्गी ब्रायलर और आम देसी मुर्गी की तरह ही गाँव में आसानी से रह सकती हैं। इसलिए मुर्गी पालक इस अलग नस्ल की मुर्गी का पालन करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here