रबी फसलों की बुवाई का अनुमान जारी, बढ़ेगी चना और जो की पैदावार

0
111

पूजा श्याम देव

 

जयपुर:   राजस्थान के कृषि विभाग ने 2024-25 साल के अतिरिक्त राज्य के रबी सीजन की फसलों का उत्पादन का अनुमान जारी कर दिया है। इसके अलावा, ​पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार 2023-24 सीजन में गेहूं उत्पादन बराबर हो सकता है। वहीं, चने और जौ का उत्पादन बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

 

सरसों उत्पादन का आंकड़ा
बिजनेस एजेंसी जयपुर के सरसों व्यापारी अनिल चतर ने बताया की व्यापार क्षेत्र ने अभी तक सरसों के उत्पादन का अनुमान नहीं लगाया है। परंतु कम बुवाई के कारण पिछले वर्ष की तुलना में इसमें करीब 5 फीसदी की गिरावट आ सकती है। हालंकि इस साल प्रदेश के किसानों ने सरसों की बुवाई 33.80 लाख हेक्टेयर में ​हुई। सरसों का उत्पादन 55.55 लाख टन होने का अनुमान लगाया ​गया है। यह भी की विकास दर अगले वर्ष और बढ़ेगा। बीते साल सरसों की बुवाई का रकबा 39.41 लाख हेक्टेयर रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, उत्पादन करीब 62.56 लाख टन बताया गया है।

​वहीं, चना की बात करे तो एक अग्रणी व्यापारी ने कहा राजस्थान में इसका उत्पादन 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। उसके अनुसार चना की फसल के लिए इस बार अच्छे मौसम के साथ सर्दियों के दौरान हुई बारिश से किसानों ने इसकी खेती में अच्छी दिलचस्पी दिखाई। और गेहूं और जौ की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण राजस्थान के किसानों ने इन फसलों की बुवाई कम कर दी है। इसके बदले किसानों ने चने की खेती को प्राथमिकता दी है।

 

ये भी पढ़े…

सरसों की फसलों पर माहू-चेपा कीट का खतरा, ऐसे करें बचाव

 

राजस्थान में इस साल चने की बुवाई का रकबा 20.45 लाख क्षेत्रफल बता ​रहे है। दरअसल चना उत्पादन 25.35 लाख टन से ज्यादा संभावना जताई है। वहीे, पिछले वर्ष चने की बुवाई 18.14 लाख हेक्टेयर में हुई। और उत्पादन करीब 22.34 लाख टन तक हुआ था।

 

राजस्थान में सरसों का उत्पादन में कमी आने की संभावना है। कृषि विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष राज्य में गेहूं की बुवाई का रकबा 31.45 लाख हेक्टेयर से ज्यादा हैं। उत्पादन करीब 122.35 लाख टन का अनुमान है। पिछले साल गेहूं की बुवाई 30.77 लाख हेक्टेयर में हुई थी। और उत्पादन 120.83 लाख टन हुआ था। जौ की बुवाई इस साल 3.95 लाख हेक्टेयर हुई है। वहीं, उत्पादन 14.35 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here