
Bihar: ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय, बलिहारी गुरु आपने, जिन गोविंद दियो बताय’
यदि वही गुरू गालीबाज हो जाए और भादि-भादि गालियां दें तो सामाज का आक्रोशित होना स्वाभाविक है। दरअसल जहानाबाद केंद्रीय विद्यालय की महिला शिक्षिका जिस तरीके से बिहार वासियों को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं और अपनी पोस्टिंग को लेकर भड़ास निकाल रही हैं वो न सिर्फ शिक्षकों की गरिमा के खिलाफ है बल्कि बिहार वासियों का अपमान भी है।
केंद्रीय विद्यालय अंग्रेजी पढ़ाती हैं शिक्षिका
जहानाबाद के केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बिहारवासियों के लिए अपमानजनक शब्द और गालियों का प्रयोग कर रही हैं। शिक्षिका का नाम दीपाली शाह बताया जा रहा है जो केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद के प्राइमरी सेक्शन में अंग्रेजी पढ़ाती हैं। मैडम अंग्रेजी पढ़ाते- पढ़ाते अपने संस्कृति और संस्कार भी भूल गई हैं।
वायरल वीडियो में दीपाली अपनी जहानाबाद पोस्टिंग को लेकर खफा दिखाई दे रही हैं और अपनी भड़ास वीडियो के जरिए बिहार और बिहार वासियों को गंदी गालियों और उनके लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करके निकाल रही हैं।
ये भी पढ़े…
नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए बीजेपी के 7 विधायक, सामाजिक समीकरणों का रखा गया ध्यान
वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई
पहले तो बिहार वासियों को गाली देने के एवज में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निलंबन के अवधि में उनका मुख्यालय सारण के मशरक में कर दिया है। इधर जहानाबाद की पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हो गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए साइबर थाना की पुलिस ने शिक्षिका को नोटिस जारी किया और काको थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
वहीं इस मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षिका से वायरल वीडियो के बारे में पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे के कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं अब इस मामले को लेकर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव भी आग बबूला हैं। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन की कार्यवाही को अपर्याप्त बताते हुए शिक्षिका के बर्खास्तगी की मांग की है और उन्होंने कहा है कि मामले को लेकर वह देश के शिक्षा मंत्री और केंद्रीय विद्यालय संगठन को पत्र लिखेंगे।
