
PM Modi Blog on Mahakumbh: प्रयागराज में संपन्न हुए भव्य महाकुंभ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ब्लॉग अपनी वेबसाइड पर साझा किया है। आयोजन को एकता का महाकुंभ करार देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये महाकुंभ एकता का महाकुंभ था। जहां 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ एक समय में इस एक पर्व में आकर जुड़ गई थी।
पीएम ने सीएम योगी जी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि शासन,प्रशासन और जनता जनार्दन,जो मेरे लिए ईश्वर का ही स्वरूप है। श्रद्धालुओं की सेवा में भी अगर हमसे कुछ कमी रह गई हो, तो मैं जनता जनार्दन का भी क्षमाप्रार्थी हूं।
ये भी पढ़े…
महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, 12 बजे तक 1 करोड़ से अधिक लोग लगा चुके डुबकी
