नीतीश मंत्रिमंडल में ​शामिल हुए बीजेपी के 7 विधायक, सामाजिक समीकरणों का रखा गया ध्यान

0
114
वर्षा वर्मा

 

पटना: बिहार में बुधवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जिसमें बीजेपी कोटे के 7 विधायकों ने मंत्री पद मी शपथ ली। सबसे पहले दरभंगा से बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ पत्र पढ़ा।

इसके बाद बिहारशरीफ से BJP विधायक सुनील कुमार, दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से BJP विधायक जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर की साहेबगंज विधानसभा से BJP विधायक राजू सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

 

ये भी पढ़े…

नीतीश करेंगे आज मंत्रिमंडल का विस्तार, ये मंत्री होंगे शामिल

 

सीतामढ़ी जिले की रीगा विधानसभा से BJP विधायक मोतिलाल प्रसाद, अमनौर विधानसभा सीट से BJP विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू, सिकटी विधानसभा सीट से BJP विधायक विजय मंडल ने शपथ ली।

 

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सभी विधायकों को शपथ दिलाई। NDA को सबसे ज्यादा सीटें देने वाले मिथिलांचल के 4 विधायक मंत्री बनें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here