वर्षा वर्मा
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तरफ से तैयारी तेज कर दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक इसी हफ्ते होने की संभावना है। बीजेपी अपने कुछ पूर्व सांसदों को विधानसभा में टिकट दे सकती है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव में उतारे जा सकते हैं। बीजेपी आप और कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को अपने पाले में लाकर टिकट देगी।
हालांकि बीजेपी तय कर चुकी है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो बिना सीएम उम्मीदवार के उतरेगी। जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। बीजेपी उससे पहले अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। पार्टी ने हर विधानसभा सीट का सर्वे पूरा कर लिया है। हर विधानसभा सीट से तीन संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया है।
ये भी पढ़े…
हरियाणा किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 24 फसलों को MSP पर खरीदने की मंजूरी
बीजेपी के अभी आठ विधायक हैं। इनमें से कुछ का पत्ता कट सकता है। जबकि हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत, राजकुमार चौहान, अरविंदर सिंह लवली, राज कुमार आनंद जैसे नेताओं को टिकट दिया जा सकता है। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।
