
पटना: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। सभी सियासी दलें अपनी-अपनी तैयारी में जुट गयी हैं। वहीं AIMIM के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी भी बिहार में सक्रिय हो गए हैं। दो दिनों के दौरे पर बिहार आए असदुद्दीन ओवैसी रविवार को मोतिहारी पहुंचे। पूर्वी चंपारण के ढाका में उन्होंने अपने उम्मीदवार तक की घोषणा कर दी है।
पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के साथ खड़े ओवैसी
दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए सांसद सह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को मोतिहारी के ढाका पहुंचे। अपने सिर पर उन्होंने तिरंगा का पाग बांधा और पाकिस्तान पर भारत सरकार के द्वारा की जा रही कार्रवाई का समर्थन किया। पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के केंद्र सरकार के फैसले को उन्होंने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी फैसले के हम साथ खड़े हैं क्योंकि यह वक्त राजनीती करने का नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कुछ लोग अभी कश्मीर मामले पर हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। वैसे लोग इस देश में रहकर पाकिस्तान के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते हैं।
ओवैसी ने की उम्मीदवार की घोषणा
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव के लिए मोतिहारी के ढाका में अपने विधानसभा उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा कर दी। उन्होंने AIMIM पार्टी की ओर से राणा रंजीत सिंह के नाम की घोषणा की। बताया कि आगामी चुनाव में इस सीट से राणा रंजीत सिंह AIMIM के प्रत्याशी होंगे।
ये भी पढ़े…
पॉलीहाउस योजना: राजस्थान सरकार दे रही है किसानों को 95% तक की सब्सिडी
सरकार और विपक्ष को निशाने पर लिया
असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार और विपक्ष दोनों को निशाने पर लिया और अपील करते हुए लोगों से कहा कि जिस तरह आप लोगों ने वक्फ कानून के खिलाफ 15 मिनट बत्ती गुल कर दिया। उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में पांच साल के लिए इनकी बत्ती को गुल करें।

