अभी आधा सीजन बाकी और लाल सोने ने तोड़ा 2023 का रिकॉर्ड, जानिये क्या है लाल सोना

0
296
अक्षत सरोत्री

शिमला: सोलन लाल सोने की खेती करने वाला क्यों कहा जाता है। इसके पीछे का कारण है सोलन में टमाटर की खेती होती है। सोलन का टमाटर पूरे देश में सप्लाई किया जाता है। सोलन के किसान टमाटर की खेती कर सीजन लाखो रुपए कमा रहे हैं।

 

पिछले साल की तरह इस साल भी सोलन सब्जी मंडी में टमाटर के अच्छे दाम किसानों को मिल रहे हैं। पिछले साल यानी 2023 में 3,92,776 टमाटर की करेट आई थीं जबकि इस बार 3,15,188 करेट सोलन सब्जी मंडी में आ चुकी है जबकि अभी आधा सीजन बाकि है।

सोलन के एपी.एम.सी सचिव डॉ आर.के. शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी टमाटर का अच्छा सीजन देखने को मिला है। किसानों को भी टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 3,92,776 करेट टमाटर के आए थे और इस वर्ष जबकि 3,15,188 करेट टमाटर के अब तक सोलन सब्जी मंडी में आ चुके हैं। बहुत जल्द हम अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं।

साथ ही उन्होंने किसानों को संदेश दिया कि आप कड़ी मेहनत करते हैं आगे भी अच्छी वैरायटी के टमाटर ही लगाए। हिमाचल के टमाटर की डिमांड अत्यधिक होती है क्योंकि यहां का टमाटर फटता नहीं है। अच्छी क्वालिटी का होता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसानों को आवश्यक है की वह अन्य फसलों की ओर भी अपना ध्यान केंद्रित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here