हिमाचल प्रदेश के कुनिहार(सोलन) जिले में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण की ओर से कुनिहार में बुधवार को जिलास्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेंले में छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के खेल मैदान में जिले के किसान-बागवान प्राकृतिक कृषि से संबंधित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनियां लगाएंगे।

संस्थान से जुड़े विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विभाग विकास गुप्ता ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय किसान मेले में आतमा प्रोजेक्ट के तहत प्राकृतिक खुशहाल खेती संबंधी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से मेहनतकश किसानों को प्राकृतिक खेती से संबंधित अनेक लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस जिला स्तरीय किसान मेले में जिले के किसानों से बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया है, ताकि वह प्रदेश सरकार की कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में अवगत कराए जा सके और सभी किसानों को इसका लाभ मिल सकें।
