वीबीएसवाई (VBSY) के तहत कृषि विभाग कश्मीर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

0
267
  • वीबीएसवाई (VBSY) के तहत कृषि विभाग कश्मीर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • वीबीएसवाई का मूल उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों तक पहुंचने के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का लाभ जिन किसानों को अभी तक नहीं मिल पाया है उन्हें इन योजनाओं के दायरे में लाना है: चौधरी मोहम्मद इकबाल

श्रीनगर: देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में कश्मीर में कृषि विभाग कृषि परिसर लालमंडी, श्रीनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) की थीम के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचानी थी जिसे लेकर स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया।

मोहम्मद इकबाल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

वीबीएसवाई (VBSY) कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक कृषि कश्मीर चौधरी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मूल उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों तक पहुंचने के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का लाभ जिन किसानों को अभी तक नहीं मिल पाया है उन्हें इन योजनाओं के दायरे में लाना है।


इतना ही नहीं उन्होंने सभी विभा​गीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक किसान तक पहुंचे।
‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ के तहत कुछ किसानों और कृषि उद्यमियों ने किसान के रूप में अपने अनुभव और सफल उत्पादक बनने की अपनी यात्रा साझा की।

ये भी पढ़ें…

Modern agriculture…आधुनिक खेती से बहुर रहे हैं किसानों के दिन..बढ़ रही है आमदनी

इन अधिकारियों ने की भागीदारी

वीबीएसवाई (VBSY) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, जी.एम धोबी; संयुक्त निदेशक कृषि इनपुट, तबस्सुम नाज़; उप निदेशक कृषि केंद्रीय, वहीद-उल-रहमान, इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी श्रीनगर, मनोहरलाल-शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान और कृषि उद्यमी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें…

शीतकाल में किचन गार्डेन के लिए कुछ पोषणयुक्त सब्जियां, उगाना बेहद आसान

योजनाओं की जानकारी के लिए घर-घर जागरुकता अभियान
गौरतलब है कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अब तक विकसित भारत संकल्प यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया है और पंचायत स्तर पर कृषक समुदायों के बीच विभिन्न जागरूकता शिविरों का आयोजन किया है। क्षेत्र के कृषक समुदाय के लिए विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करने के लिए घर-घर अभियान भी चलाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here