किसानों के लिए खुशखबरी नई मशीन से अब आसानी से होगी बुवाई, जानें कीमत

0
274

पूजा श्याम देव

 

Machine:  खेती करना एक व्यक्ति ​के लिए बिना किसी अनुभव के इतना आसान नहीं है। कोई भी कृषि का काम क्यों ना हो सबकुछ बहुत सोच समझकर करना पड़ता है। उपज की सही मात्रा और बेहतर क्वालिटी के लिए यह महत्वपूर्ण है। की बीजों को पंक्तियों और पौधों के बीच उचित दूरी के साथ सही दर पर बोया जाना चाहिए। इसके अलावा यह भी महत्वपूर्ण है। कि बीज मिट्टी में कितना नीचे हो और बीजों के उचित अंकुरण के लिए मिट्टी से ठीक से ढके हुए है। इसलिए किसानों के लिए जरूरी हो जाता है। यंत्र मशीन बिहार के एक किसान ने बनाई है। संचालित बीज बुवाई वाली एक मशीन ये मशीन मिट्टी में रखकर एक निश्चित गहराई तक दबाता है। बीजों को एक समान दर और नियंत्रित मात्रा में मिट्टी में डालती है। आप ​को बता दें की इस मशीन की खासियत और कीमत क्या है।

 

 

संचालित बीज बुवाई मशीन
बिहार के नूरसराय के रहने वाले राजेश कुमार ने मानव संचालित बीज बुवाई मशीन का उत्पादन किया है। इस की सहायता से जब पांच किसान जितनी देर में खेत में बीज की बुवाई करेंगे। उतनी देर में ये मशीन अकेले पुरा खेत में बुवाई कर देगी। हालंकि इसकी कीमत मात्र साढ़े 6 हजार रुपये है। बिहार में अभी तक 300 किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। इस मशीन को बिहार के कृषि मेले में लाया गया था। जहां ​कई किसान इस मशीन को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं। किसानों का कहना है की इसमें सब्सिडी नहीं भी मिले तो कोई बात नहीं इसे लेना काफी फायदेमंद है।

किन फसलों की होगी खेती
मानव संचालित बीज बुवाई मशीन एक अनोखा यंत्र है। जो खेतों में बीज की बुवाई करता है। यह यंत्र बीज को मिट्टी में रखता है और उन्हें एक विशिष्ट गहराई तक बोया जाता है। यह कृषि यंत्र बीज को मिट्टी से ढकने के लिए एक समान दर में बीज डालता है। इससे यह सुनिश्चित होता है। कि बीज समान रूप से वितरित होंगे। वहीं इस मशीन की मदद से आप बाजरा, मूंगफली, गेहूं, मक्का, मटर, मसूर, सोयाबीन, आलू, प्याज, लहसुन, सूरजमुखी, आदि फसलों की बुवाई आसानी से कर सकते हैं। इस मशीन के उपयोग से लागत और समय बचेगा और पैदावार भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़े…

भगवान सूर्य को अर्घ्य, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पीएम मोदी ने संगम में लगाई पावन डुबकी

 

यंत्र मशीन के फायदे
1. मशीन को हाथों की मदद से आसानी से खेतों में चलाया जा सकता है।
2. इसकी सहायता से सभी तरह के अनाजों की बुवाई की जा सकती हैं
इससे प्याज लहसुन, आलू के बीजों की भी बुवाई की जा सकती है।
3. मशीन इतना सस्ता है कि इसे छोटे और सीमांत किसान भी आसानी से खरीद सकते हैं।
4. यह यंत्र खेत में बीज और उर्वरक एक साथ उचित मात्रा में बोने का काम करता है।
5. इससे यह सुनिश्चित होता है कि बीज समान रूप से वितरित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here