
Mokama Shootout Case: मोकामा शूटआउट केस में पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अभी बाहुबली जेल में ही रहेंगे। जमानत याचिका अब ऊपरी अदालत में दाखिल की जाएगी। अंनत सिंह के वकील ने कहा है कि उनके मुवक्किल को किसी ने गोली चलाते नहीं देखा। जनप्रतिनिधि होने के नाते पंचायती के लिए अपने आदमी को सोनू—मोनू को बुलाने के लिए भेजा था। मोनू ने फायरिंग की,जो पूर्व विधायक के समर्थक उदय यादव को गोली लगी थी। ऐसे में पूर्व विधायक पर 307 और आम्से एक्ट का मामला ही नहीं बन रहा है, इसलिए उन्हें बेल दी जाए।
दरअसल मोकामा शूटआउट केस में पूव्र विधायक अनंत सिंह पर आम्र्स एक्ट,हत्या के प्रयास समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की करने,गाली गलौज और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए है।
ये भी पढ़े…
भगवान सूर्य को अर्घ्य, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पीएम मोदी ने संगम में लगाई पावन डुबकी
