Health Skin: स्वस्थ शरीर और दमकती चमकती त्वचा हर किसी का सपना होता है। एक ग्लोइंग चेहरा न सिर्फ आपको आकर्षक बनाता है। बल्कि आपकी त्वचा के अच्छे स्वास्थ्य के भी संकेत देता है। त्वचा पर निखार लाने के लिए आज बाजार में ढेरों प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन इसके अलावा घरेलू नुस्खों की सहायता से भी त्वचा को स्वस्थ और तमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए खर्च भी ज्यादा नहीं करना पड़ता है।

प्राकृतिक तरीखों के इस्तेमाल से स्किन को नुकसान बहुत कम होता है। साथ ही स्वस्थ त्वचा और चमकदार चेहरे के लिए हम आपको आज असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप घर पर सस्ते और आसान तरीके से स्किन पर चमक ला सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं है।
कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे
सबसे पहले शुरूआत करते है किचन से जैसे की हम सब जनते है की हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो त्वचा को साफ करते हैं और दाग-धब्बे कम करते हैं। इसके अलावा दही में भी लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। हल्दी और दही का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। साथ ही अगर बात करें शहद की तो शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और नींबू के बारे में तो हर कोई जनता है की नींबू में विटामिन-सी होता है जो त्वचा को निखारता है। शहद और नींबू के फेस पैक से हम त्वचा पर निखार ला सकते हैं।
ये भी पढ़े…
सर्दी—जुकाम से मिलेगी राहत, तुलसी और काली मिर्च का करें सेवन
ओट्स और दही का स्क्रब
ओट्स एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है। ओट्स और दही का स्क्रब बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। और वहीं टमाटर को देखे तो टमाटर में लाइकोपीन होता है जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और त्वचा को निखारता है। टमाटर के रस का फैस पैक तैयार किया जाता है जो त्वचा के लिए काफी लाभकारी साबित होता है।
खान—पान
इसके अलावा चेहरे को चमकदार और जवान रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही संतुलित डाइट को लेना चाहिए। तनाव कम लेना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। यह सभी कारण भी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने में अहम होते हैं।

