
New Delhi Assembly Election Result 2025: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से आप के सबसे दिग्गज उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि शुरुआती रुझान में केजरीवाल मामूली वोटों से आगे चल रहे हैं। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी नेता परवेश साहिब सिंह वर्मा से केजरीवाल महज 223 वोटों से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा की हॉट सीट है नई दिल्ली
नई दिल्ली विधानसभा सीट दिल्ली के हॉट सीटों में से एक है। राजनीतिक गलियारों में कहा जाता है कि इस सीट से जो भी जीतता है वो दिल्ली का मुख्यमंत्री होता है। इस सीट से दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने लगातार चार बार जीत हासिल की थी। सबसे बड़ी बात की चारों बार यानी 1993 से लेकर 2008 तक वो दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। इसके बाद से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस सीट पर लगातार जीत हासिल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।
आप, बीजेपी और कांग्रेस में कड़े मुकाबले के आसार
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले के आसार है। आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी की ओर से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। तीनों दिल्ली के जाने माने नेता हैं। ऐसे में नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार है।
ये भी पढ़े…
दिल्ली चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार, 11 बजे तक ये बड़े चेहरे आगे
बीते तीन चुनावों में क्या रहा था नतीजा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से साल 2013 में अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित और बीजेपी उम्मीदवार बिजेंद्र कुमार को भारी अंतर से हराया था। उसके बाद साल 2015 में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने इस सीट से जीत हासिल की थी। बीजेपी उम्मीदवार नुपूर शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी किरण वालिया को फिर हार मिली थी। साल 2020 में एक बार फिर नई दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया। लोगों ने बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव और कांग्रेस प्रत्याशी रोमेश सभरवाल को नकार दिया।
