चुनाव से पहले महिलाओं को AAP सरकार का तोहफा, अब हर महीने खाते में आएंगे 1000 रुपये

0
133

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली में अब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। इसकी घोषणा करते हुए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे कैबिनेट मीटिंग में ये प्रस्ताव पारित कर दिया गया है कि दिल्ली की हर महिला के खाते में हर महीने हजार हजार रुपए डाले जाएंगे। दिल्ली सरकार की यह योजना आज से ही लागू हो गई है। केजरीवाल ने महिलाओं से यह भी वादा किया है कि अभी 1000 रुपये वाली रकम को चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।

चुनाव से पहले गिफ्ट
दिल्ली चुनाव को अभी 1 महीने से ज्यादा का समय बाकी है। उससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये आएंगे। इसके लिए महिलाओं को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अभी चुनाव से पहले पैसा अकाउंट में जाना संभव नहीं है। चुनाव के बाद पैसा आना शुरू होगा। कल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। अभी 1000 रुपये देंगे, 2100 रुपए नहीं। केजरीवाल ने आगे कहा कि महिलाओं का कहना था कि महंगाई बहुत बढ़ गई है। एक हजार से काम नहीं चलेगा। चुनाव के बाद आज जो 1000 रुपए वाली योजना पास की है। इसको बदलकर 2100 रुपए करेंगे।

ये भी पढ़े…

अरविंद केजरीवाल का बयान… दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संग कोई गठबंधन नहीं

 

दिल्ली सरकार ने कर दिखाया
अरविंद केजरीवाल ने योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज ये योजना लागू हो गई है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं इसे अप्रैल मई में ही लागू करना चाहता था लेकिन मुझे फर्जी केस में जेल भेज दिया। इसलिए 6-7 महीने की देरी हुई। इस योजना से दिल्ली सरकार का खर्चा नहीं होगा। मां बहनों के आशीर्वाद से बरकत होगी। केजरीवाल जो ठान लेता है करके रहता है। दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि पैसे कहां से आएंगे। यही बात वो तब कहते थे जब हमने बिजली फ्री करने की बात कही थी। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जैसे मैंने बिजली फ्री कर दी। और हजार रुपए भी लागू कर दिए। वैसे ही 2100 रुपए की योजना भी लागू कर देंगे। मेरा मानना है कि मेरी एक एक मां बहन जुट गईं तो इस चुनाव में AAP को 60 65 सीटें आएंगी। कम सीटें आईं तो ये लोग MLA तोड़ लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here