विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले पर ‘देश बिकने नहीं देंगे’ के बैनर के साथ किया प्रदर्शन

0
159

वर्षा वर्मा

Adani News: उद्योगपति गौतम अदाणी को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। गुरुवार को विपक्ष ने ‘देश बिकने नहीं देंगे’ की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और अदाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग की, कई विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में अलग-अलग हिंदी अक्षरों की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इसपर ‘देश बिकने नहीं देंगे’ लिखा था। अदाणी मुद्दे की संयुक्त संसदीय जांच की अपनी मांग को दोहराते हुए इन्होंने नारे लगाए। इस तरह का प्रदर्शन पहली बार विपक्षी सांसदों ने किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस, डीएमके और वामपंथी दलों के सांसद मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने और संविधान सदन के सामने खड़े नजर आए। इनमें से अधिकांश ने तख्तियां ले रखी थीं। जिन पर एक साथ ‘देश बिकने नहीं देंगे’ लिखा था। सभी नारे लगा रहे थे, वी वांट जेपीसी इसमें नजर आ रहा है कि सांसद गौरव गोगोई के नारे लगाने के बाद उनके पीछे सभी सांसद आवाज दे रहे हैं।

ये भी पढ़े…

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर फूटा केन्द्रीय मंत्री गुस्सा,कहा- सोरोस और कांग्रेस का क्या है संबंध

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पहले हिंडनबर्ग रिपोर्ट में कई खुलासे हुए। इसके बाद फिर सेबी के बारे में बातें सामने आई है। अब अमेरिका में एफआईआर दर्ज की गई है। छापे में रिश्वत के नोट और सबूत बरामद हुए हैं। जो भारतीय मंत्रियों और राजनेताओं की संलिप्तता का संकेत देते हैं। इसलिए हम इस मामले में जेपीसी और उचित जांच की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here