उत्तर बिहार को बड़ी सौगात: गोरखपुर से पटना के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

0
88
शश्वत सिंह

 

 

पटना: भारतीय रेलवे अपने बढ़ते वंदे भारत नेटवर्क में एक प्रमुख नई सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बता दें की बिहार को एक और वन्दे भारत ट्रेन का तोहफा मिल रहा है। पाटलिपुत्र जंक्शन और गोरखपुर के बीच प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी मिल गई है, जिसका परिचालन 20 जून से शुरू होने की संभावना है। पाटलिपुत्र जंक्शन पर उद्घाटन समारोह की योजना है, जिसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

 

 

 

 

 

ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वंदे भारत ट्रेन से पटना, मुजफ्फरपुर और गोरखपुर के बीच यात्रा और सुविधाजनक हो जाएगी। खबरों के मुताबिक ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी और बेतिया, नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर होते हुए पटना पहुंचेगी। पटना से गोरखपुर की वापसी रात 9 बजे निर्धारित है।यह उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर-चंपारण रूट से पटना तक के लिए पहली वंदे भारत होगी।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

नीतीश सरकार ने किए 6 बड़े ऐलान, बिहार में बढ़ेगा मुखिया का वेतन

 

 

रेलवे सूत्रों से पता चला है कि प्रयागराज रूट पर चलने वाली इस ट्रेन को अब पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच ईस्ट सेंट्रल रेलवे रूट पर चलाया जाएगा। 16 कोच की नई रैक आ गई है और ट्रेन को गोरखपुर यार्ड में तैयार किया जा रहा है। इस सप्ताह ट्रायल रन की योजना बनाई गई है।

 

 

 

पटना मंडल उद्घाटन समारोह की तैयारियों में जुटा है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद की जाएगी। माना जा रहा है कि पीएम मोदी 20 जून को इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में गोरखपुर और बेतिया दौरे के दौरान इस वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की घोषणा की थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here