
पटना: बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए परीक्षा की तिथि जारी की गई हैं। लिखित परीक्षा जुलाई 16 से अगस्त 3, 2025 तक आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जुलाई 9, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान में पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए 19,838 रिक्तियां घोषित की गई हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अप्रैल 25, 2025 तक बढ़ा दी गई थी। पहले यह अप्रैल 18, 2025 थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि अप्रैल 25, 2025 थी।बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 ऑनलाइन पंजीकरण मार्च 18, 2025 से शुरू हुआ था। इसके अलावा, विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन मार्च 11, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट cbsc.bihar.gov.in पर जारी किया गया था।
परीक्षा की पूरी जानकारी
बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा आयोजित कराता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा, अर्थात् लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
उत्तर बिहार को बड़ी सौगात: गोरखपुर से पटना के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
लिखित परीक्षा के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड अभ्यार्थी निचे दिए गए स्टेप्स केअनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट bihar.gov.in पर जाएं
- लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- कैप्चा कोड दर्ज करें, दिए गए घोषणा पत्र पर टिक करें और फिर सबमिट करें।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

